फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Garbage all around the city, student made a video and appealed to pick it up

Panipat News: शहर में चारों तरफ कूड़ा, छात्रा ने वीडियो बनाकर की उठाने की अपील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:07 AM IST
विज्ञापन
Garbage all around the city, student made a video and appealed to pick it up
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। नगर निगम और इनकी तीनों एजेंसी दिवाली पर सफाई और कूड़ा उठान में फेल हो गई। दिवाली के दिन और इसके अगले दिन शहर से पूरा कूड़ा नहीं उठ पाया। जिसके चलते शहर में चारों तरफ सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे रहे। ऐसे में लोगों का सड़कों से गुजर पाना भी मुश्किल हो गया। गंगापुरी रोड की नौवीं कक्षा की बच्ची हरप्रीत कौर ने वीडियो बनाकर निगम आयुक्त और मेयर से कूड़ा उठान की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने 23 अक्तूबर को शहर में नगर कीर्तन में इसके चलते परेशानी होने की भी बात कही है। इन सबके बीच नगर निगम ने मंगलवार को करीब 700 टन कूड़ा उठान का दावा किया है। यह सामान्य दिनों से करीब 200 टन अधिक बताया है। शहर में जेबीएम कंपनी को डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का ठेका दिया गया है।
विज्ञापन

जबकि आईएनडी और पूजा कंपनी को शहर को चार जोन में बांटकर दो-दो जोन दिए गए हैं। दोनों के पास शहर में सफाई का काम है। मंगलवार को शहर में अपेक्षाकृत सफाई नहीं हो पाई। सनौली रोड पुरानी सब्जी मंडी, गंगापुरी रोड, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-11, असंध रोड भगत सिंह मार्केट, ईदगाह रोड, जाटल रोड, गोहाना रोड व गीता मंदिर रोड पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। असंध रोड पुल के नीचे मंगलवार दोपहर करीब एक बजे कुछ लोगों ने कूड़े में आग लगा दी। जबकि वहीं पर निगम की कूड़ा उठान के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी। धुआं उठने से दुकानदारों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम का बजट बढ़ रहा सफाई नहीं : नगर निगम ने पिछले महीने वार्ड स्तर पर सफाई अभियान चलाया था। इस दौरान 100-100 लोगों की सफाई गैंग बनाई थी। इसमें अधिकतर महिलाएं हैं। वहीं तीन कंपनी पहले से ही सफाई के काम में लगी हैं। वहीं पिछले दिनों 26 सहायक सफाई निरीक्षक कौशल के अंतर्गत भर्ती किए गए हैं। इन परिस्थितियों में शहर में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। शहर में सामान्य दिनों में हर रोज करीब 500 टन कूुड़ा निकालता है। दिवाली के अगले दिन मंगलवार को करीब 700 टन कूड़े का उठान किया। इसके बाद भी कई जगह कूड़ा जमा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed