फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gang of luxury car thieves busted in Panipat, mastermind turned out to be a Delhi Police constable

Haryana: पानीपत में लग्जरी गाड़ी चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, मास्टर माइंड निकाला दिल्ली पुलिस का सिपाही

Sun, 13 Apr 2025 04:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 13 Apr 2025 04:46 PM IST
सार

आरोपी ने दिल्ली से 18 और पानीपत से दो  गाड़ी चोरी करने की बात कबूल की। डीएसपी ने बताया कि आरेापी के खिलाफ पहले भी वाहन चोरी के 51 मुकदमे  दर्ज हैैं।

विज्ञापन
Gang of luxury car thieves busted in Panipat, mastermind turned out to be a Delhi Police constable
पानीपत पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली और पानीपत में लगातार चोरी हो रही लग्जरी गाड़ियों का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। वाहन चोरी गैंग का सरगना दिल्ली पुलिस का एक सिपाही है। जो सोनीपत जिले का रहने वाला है। उसी के इशारे पर यूपी और पानीपत के रहने वाले गुर्गे लग्जरी वाहनों को चोरी करते थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 20 वारदातों का खुलासा किया है। आरोपी सिपाही और अन्य गुर्गों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन


रविवार को डीएसपी राजबीर सिंह ने जिला सचिवालय स्थित सभागार में प्रेसवार्ता की। डीएसपी के मुताबिक, हाल ही में पानीपत के मॉडल टाउन से दो एक फॉर्चुनर समेत दो गाड़ी चोरी हुई थी। पुलिस लगातार वाहन चोरों की तलाश में रही थी। शनिवार को पुलिस ने एक आरोपी के किठौर मेरठ निवासी हासिम को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से एक क्रेटा कार भी बरामद की गई। पूछताछ में हासिम ने बताया कि वह वाहन चोरी के मामले में जेल गया था।
विज्ञापन




अक्टूबर 2024 को वह जमानत पर बाहर आया था। उस समय उसकी मुलाकात दिल्ली पुलिस के सिपाही अजय से हुई थी। अजय सोनीपत जिले का रहने वाला है अजय ने उसके अपने पास बुलाया और लग्जरी वाहन चोरी करने को कहा। जिसके बाद उसने गैंग के अन्य पांच सदस्यों के साथ मिलकर लग्जरी गाड़ी चोरी करना करना शुरू था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने दिल्ली से 18 और पानीपत से दो  गाड़ी चोरी करने की बात कबूल की। डीएसपी ने बताया कि आरेापी के खिलाफ पहले भी वाहन चोरी के 51 मुकदमे  दर्ज हैैं। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश का पांच दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। साथ ही आरोपी दिल्ली पुलिस सिपाही अजय व उसके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed