{"_id":"6521bfaa990c76692c07e8d7","slug":"friend-sent-to-jail-in-saurabh-murder-case-panipat-news-c-244-1-sknl1015-7295-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सौरभ हत्याकांड मामले में दोस्त को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सौरभ हत्याकांड मामले में दोस्त को जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। सौरभ हत्याकांड मामले में सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे हत्यारोपी दोस्त रचित को शनिवार को कोर्ट में पेश किया और उसको जेल भेज दिया। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर उसको बबैल गांव के पास ड्रेन पर लेकर गई थी, लेकिन पुलिस सौरभ के फोन को बरामद नहीं कर पाई। पुलिस इस मामले में नाबालिग को पहले ही गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज सकती है।
उधर इस संबंध में रचित के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे रचित को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। उसने ऐसा कोई अपराध नहीं किया है। उनका बेटा निर्दोष है। परिवार इस संबंध में सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी व डीएसपी से मिला है, लेकिन रचित ने इंस्पेक्टर के सामने अपनी वारदात कबूल ली है। उसने बताया कि 15 दिन पहले मोबाइल गेम खेलते वक्त उनका आपस में झगड़ा हो गया था। रचित ने उसके साथ मारपीट की थी। उसका नाम भी बिगाड़ दिया था। जिस वजह से वह मन में रंजिश रखे हुए था। उसने प्लान में नाबालिग को शामिल किया। एक अक्टूबर नाबालिग सौरभ को घर से बुलाकर लेकर आया। वह बबैल गांव के पास खड़ा था। वह दोनों ईंख के खेत में गए और वहां भी उनका झगड़ा हुआ। सौरभ ने उसका धक्का दिया, जिससे वह नीचे गिर गया। जिसके बाद उसने गला घोंटकर हत्या कर दी।
बॉक्स
ईंख में इसलिए की हत्या, ताकि पकड़े न जा सकें
आरोपियों ने सौरभ की हत्या ईंख के खेत में इसलिए की क्योंकि वह सुनसान क्षेत्र है। लोगों का आना-जाना भी कम रहता है। ईंख के खेत में किसान 10-15 दिन में एक बार जाते हैं, ऐसे में वह हत्या भी करेंगे तो वह पकड़े नहीं जाएंगे। जिसके बाद वह उसे ईंख के खेत में लेकर गए और उसकी हत्या कर दी।