फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fraud of 38 lakhs in the name of sending to America

Panipat News: अमेरिका भेजने के नाम पर 38 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 38 lakhs in the name of sending to America
मतलौडा। अलूपुर गांव निवासी एक महिला से उसके बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर करनाल के एक दंपती समेत तीन लोगों ने 38 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने युवक को न तो विदेश भेजा, ना ही पैसे वापस किए। जब महिला पैसे मांगती तो आरोपी उसे मारने की धमकी देते रहे। एक आरोपी इस मामले में जेल में बंद है। महिला ने इस संबंध में एसपी अजीत सिंह शेखावत को शिकायत दी। मतलौडा पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अलूपुर गांव निवासी महिला कमलेश ने बताया कि उनका बेटा सुरजीत बेरोजगार था। वह करनाल के जयसिंहपुर गांव निवासी मोहित को जानती थीं। मोहित ने उन्हें बताया था कि वह सुरजीत को विदेश भिजवा सकता है। वहां जाकर सुरजीत अच्छे पैसे कमा सकता है। मोहित ने उनकी मुलाकात करनाल के शक्तिपुरम निवासी रविंद्र व उसकी पत्नी रेखा ने कराई। दोनों ने उन्हें बताया कि वे युवाओं को विदेश भेजने का काम करते हैं। अब तक काफी युवाओं को विदेश भेज चुके हैं। उन्होंने कई युवाओं से उनके सामने व्हाट्सएप पर बात भी की। अपने मोबाइल में दोनों ने कई युवाओं के वीजा दिखाए। तीनों ने उन्हें झांसे में लेकर सुरजीत को अमेरिका भिजवाने के नाम पर 45 लाख रुपये मांगे। उन्होंने इतनी बड़ी रकम एक साथ देने में असमर्थता जताई। फिर आरोपियों ने उसको कहा कि वह किस्तों में पैसे दे दें। उन्होंने अप्रैल 2022 में 10 लाख रुपये दिए। बाद में 28 लाख रुपये और दे दिए। आरोपियों ने मई 2022 में सुरजीत को दुबई भेज दिया। वहां सुरजीत को तीन माह रखा गया फिर उसे वापस भारत भेज दिया गया। इसके बाद उन्होंने न तो सुरजीत को अमेरिका भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। जब भी वह पैसे मांगती, आरोपी कहते कि वे जल्द ही सुरजीत को विदेश भेजेंगे। ऐसा करते काफी वक्त गुजर गया। जब वह उनसे रुपये मांगती हैं तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। बाद में पता चला कि आरोपी राकेश पर इस प्रकार का एक केस करनाल के सदर थाने में दर्ज है और वह करनाल जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed