फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four showrooms in Mittal Mall completely gutted in fire, no entry for customers for three days

Panipat News: मित्तल मॉल में आग से चार शोरूम पूरी तरह खाक, तीन दिन के लिए ग्राहकों की नो एंट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Four showrooms in Mittal Mall completely gutted in fire, no entry for customers for three days
मित्तल मॉल में लगी आग से हुआ नुकसान। संवाद - फोटो : संगठन
पानीपत। सेक्टर-25 स्थित मित्तल मेगा मॉल में आग लगने से चार शोरूम और एक सैलून पूरी तरह से खाक हो गए। धुएं और तपिश से बाकी अन्य शोरूम में काफी नुकसान हुआ। फिलहाल तीन दिन के लिए मॉल में ग्राहकों की एंट्री बंद कर दी गई है। आग लगने के बाद से ही मॉल की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। जिस कारण रविवार को मॉल को ग्राहकों के लिए पूरी तरह से बंद रखा गया।
विज्ञापन


सिनेमाघरों में हुई ऑनलाइन बुकिंग को भी रद्द कर दिया गया। 550 से अधिक टिकट के रुपये रिफंड किए गए हैं। उधर, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है, वहीं दूसरे अन्य बिंदुओं पर भी जांच क जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार रात को करीब 10 बजे मित्तल मेगा मॉल में आग लग गई थी। बेसमेंट में बने सैलून के पीछे के हिस्से में लगी आग ने देखते ही देखते आस-पास के शोरूम को भी अपनी चपेट में ले लिया और आग तीसरी मंजिल तक पहुंच गई थी। दमकल विभाग की टीम ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात दो बजे आग पर काबू पाया था लेकिन तब तक चार शोरूम वुडलैंड, बाटा, मल्टी ब्रांड और जॉकी के शोरूम में रखा माल आग में जलकर राख हो गया। वहीं, धुएं और पानी के कारण बाकी आसपास के शोरूम में भी नुकसान हुआ। आग लगने के बाद से ही पूरे मॉल की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी। जिस कारण रविवार को मॉल में ग्राहकों के प्रवेश को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। जिन दुकानों में नुकसान हुआ है उन्हीं के मालिकों को अंदर आने की अनुमति दी गई। बाकी अन्य दुकानदारों को भी बाहर से ही लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






फिल्मों की बुकिंग हुई रद्द, 550 टिकटों के रुपये किए रिफंड

मॉल में तीन अलग-अलग फिल्मों के शो चल रहे हैं। रविवार का दिन होने के कारण पहले से ही ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी थी लेकिन, आग लगने के कारण सिनेमाघर को भी बंद कर दिया गया है। जिस कारण ऑनलाइन बुक हुए टिकट रद्द कर दिए गए हैं। 550 से अधिक ग्राहकों को उनके रुपये रिफंड किए गए हैं वहीं, मॉल में पहुंचे ग्राहकों को भी मायूस लौटना पड़ा।



कंप्यूटर भी आग की भेंट चढ़ा, डेटा कराया जा रहा रिकवर
शोरूम के मालिक राघव अरोड़ा ने बताया कि उनका पूरा रिकॉर्ड कंप्यूटर में दर्ज है। आग लगने से कंप्यूटर भी खाक हो गया है, जिसका डेटा रिकवर करने और कंप्यूटर को ठीक करने के लिए भेजा गया है। इसके बाद ही पता चलेगा की कितना नुकसान हुआ है। वहीं, मल्टी ब्रांड शोरूम के मालिक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके तीन शोरूम हैं। जिनमें जॉकी का शोरूम भी शामिल है। आग से पूरा माल बर्बाद हो गया है। अब रिकॉर्ड देखा जा रहा है। रिकॉर्ड की जांच करने के बाद ही पता चलेगा कि उनका कितना नुकसान हुआ है।


फायर फाइटिंग सिस्टम लगा है, नहीं किया प्रयोग

दमकल विभाग के मुख्य फायरमैन अमित चौधरी ने बताया कि जिस समय आग लगी उस समय फिल्म का शो चल रहा था, जिसमें करीब 80 लोग मौजूद थे। वहीं मॉल में खरीदारी करने के लिए 500 से अधिक लोग थे। आग लगने से फायर फाइटिंग सिस्टम का अलार्म बज गया। सभी को बाहर निकाल दिया गया। इसी हड़बड़ी में फायर फाइटिंग सिस्टम का प्रयोग नहीं किया गया।



आग लगने से मॉल में काफी नुकसान हुआ है। तीन दिन के लिए साफ सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए मॉल को बंद कर दिया गया है। जिस हिस्से में आग लगी है उसकी सप्लाई बंद कर बिजली सप्लाई सुचारू करने का प्रयास है।

-भूपेंद्र सिंह, मैनेजर, मित्तल मेगा मॉल।

मित्तल मॉल में लगी आग से हुआ नुकसान। संवाद

मित्तल मॉल में लगी आग से हुआ नुकसान। संवाद- फोटो : संगठन

मित्तल मॉल में लगी आग से हुआ नुकसान। संवाद

मित्तल मॉल में लगी आग से हुआ नुकसान। संवाद- फोटो : संगठन

मित्तल मॉल में लगी आग से हुआ नुकसान। संवाद

मित्तल मॉल में लगी आग से हुआ नुकसान। संवाद- फोटो : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed