{"_id":"5f6a49b88ebc3e0df350987f","slug":"four-part-of-nagar-nigam-panipat-news-knl450929119","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के हुए चार भाग- ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लिए अलग, पानी सीवर व स्ट्रीट लाइट के लिए अलग होगी डिविजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के हुए चार भाग- ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लिए अलग, पानी सीवर व स्ट्रीट लाइट के लिए अलग होगी डिविजन
विज्ञापन
विकास कार्यों में गति देने, वार्डों से जन प्रतिनिधियों व लोगों की शिकायतों पर अंकुश लगाने को लेकर अब नगर निगम को चार भागों मे बांटा गया है। अब विकास कार्यों के लिए शहर के ग्रामीण व शहरी विधानसभा के एरिया में पानी, सीवर व स्ट्रीट लाइटों व अन्य सुविधाओं के लिए अलग से दो भाग बनाएं गए हैं। इसमें सिविल वर्क के लिए शहर के 26 वार्डों को दो अलग-अलग डिविजन निगम अधिकारियों को सौंपा गया है। जिसमें डिविजन नंबर एक के अंतर्गत शहरी वार्ड और दूसरी डिविजन के अंतर्गत ग्रामीण वार्डों को शामिल किया गया है। अब जो वार्ड मिक्स-अप हैं, यानी जिनमें शहरी व ग्रामीण एरिया की कॉलोनियां है, उन वार्डों की संबंधित कॉलोनियों को भी ग्रामीण व शहरी डिविजन के हिसाब से बांट दिया गया है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट, स्वच्छ भारत मिशन, एनजीटी को तीसरी डिविजन को सौंपा गया है। अब निगम की चौथी डिविजन के पास जनस्वास्थ्य विभाग आएगा, जिसमें पेयजल और सीवरेज का काम शामिल रहेगा।
इनके हिस्से आया ये काम
डिविजन नंबर एक में शहरी वार्ड
इसमें वार्ड नंबर 3 का 30 प्रतिशत, 4 का 50 प्रतिशत, 7 का 20 प्रतिशत, 11 का 50 प्रतिशत, 13 का 20 प्रतिशत, 14 का 50 प्रतिशत, 21 का 20 प्रतिशत, 22 का 50 प्रतिशत व 23 का 50 प्रतिशत शहरी विधानसभा में आने वाला एरिया इस डिविजन के अंतर्गत आएगा। वहीं, पूर्ण रूप से शहरी वार्ड 8, 9, 10, 15, 16, 17, 18, 19 व 20 भी इसमें शामिल रहेेंगे।
डिविजन नंबर दो में ग्रामीण वार्ड
इसमें वार्ड नंबर 1, 2, 5, 6, 12, 24 व 25 का तकरीबन पूरा एरिया शामिल रहेगा। वहीं वार्ड नंबर 11 का 50 प्रतिशत, 13 का 80 प्रतिशत, 14 का 50 प्रतिशत, 21 का 80 प्रतिशत, 22 का 50 प्रतिशत, व 26 का करीब 60 प्रतिशत एरिया ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत आने वाला एरिया शामिल रहेगा।
विज्ञापन
डिविजन नंबर तीन में अन्य सुविधाएं
इस डिविजन के अंतर्गत सभी वार्डों के स्ट्रीट लाइट व बिजली संबंधित काम, बिल्डिंग प्लान और अवैध निर्माणों पर कार्रवाई, स्वच्छ भारत मिशन, सोलिड वेस्ट मैंनेजमैंट प्लांट संबंधित सभी काम रहेंगे।
डिविजन नंबर चार में जनस्वास्थ्य विभाग
जनस्वास्थ्य विभाग का नगर निगम में विलय हो चुका है। इसे लेकर अब डिविजन नंबर चार में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल किए जाएंगे। इसमें शहर के पेयजल लाइनें, सीवरेज आदि का काम मुख्य तौर पर शामिल किया जाएगा।
कोई कंफ्यूजन भी न हो ओर काम भी आसानी से हो इसके लिए अलग-अलग भागों में बांटा गया है। आदेशों को तुरंत प्रभाव से लागू किया जा चुका है।
सुशील कुमार, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।