{"_id":"6aa46d639c07c005730509bd","slug":"four-more-swine-flu-cases-reported-heightened-vigilance-in-hospitals-panipat-news-c-244-1-pnp1001-163971-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्वाइन फ्लू के चार और केस आए, अस्पतालों में बढ़ी सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्वाइन फ्लू के चार और केस आए, अस्पतालों में बढ़ी सतर्कता
विज्ञापन
पानीपत। जिले में बदलते मौसम के बीच संक्रामक बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ने लगा है। स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के चार नए केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इसके साथ मरीजों की संख्या बढ़कर 19 पहुंच गई है।
जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना सर्दी, जुकाम, तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसे संदिग्ध लक्षणों वाले मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। वीरवार को स्वाइन फ्लू का एक नया मामला सामने आया था। शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के चार पॉजिटिव मरीज आए हैं। अब चार मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। भर्ती मरीजों में से दो का इलाज आईसीयू में चल रहा है, जबकि दो अन्य मरीजों को विशेष रूप से बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रखा है। राहत की बात है कि सात मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सैंपलिंग और एडवाइजरी
मामलों की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में सैंपलिंग बढ़ा दी है। फ्लू कॉर्नर पर आने वाले हर संदिग्ध मरीज की गहनता से जांच की जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें, मास्क का प्रयोग करें और हाथों को बार-बार धोएं। यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, गले में खराश या सांस लेने में परेशानी महसूस हो, तो वह तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचकर अपनी जांच करवाए और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवा लें।
विज्ञापन
वर्जन :
लोगों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी को कुछ लक्षण नजर आते हैं तो वे अपनी जांच कराएं। विभाग नमूने लेने के साथ जांच भी बढ़ा रहा है। -डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।