फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four lakh stolen from mother's house, which went to daughter

बेटी के पास गई मां के घर के चार लाख की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Four lakh stolen from mother's house, which went to daughter
पानीपत। कुटानी रोड स्थित डाबर कॉलोनी में एक मकान से चोर करीब चार लाख की चोरी कर फरार हो गए। मकान मालकिन अपनी बेटी के घर गई थी, वह अपने घर लौटी तो मकान के ताले टूटे देख चोरी का खुलासा हुआ। उन्होंने सामान चेक किया तो घर से तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात और करीब एक लाख की नकदी चोरी मिली। महिला ने चोरी की शिकायत पुलिस को दी है। जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डाबर कॉलोनी निवासी मीना ने बताया कि वह शुक्रवार रात अपनी बेटी के घर गई थी और वहीं पर सो गई थी। सुबह जब वह घर लौटी तो उसने देखा कि घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। चेक करने पर पता लगा कि अलमारी से लगभग तीन लाख के जेवरात व एक लाख कैश चोरी हुआ है। जेवरों में एक सोने का हार, कान की बालियां, एक सोने की चेन और दो सोने की अंगूठियां शामिल हैं। उन्होंने आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद उन्होंने किला थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed