फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four dengue cases and one malaria case found

पानीपत: जिले में डेंगू के चार व मलेरिया का एक केस मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Four dengue cases and one malaria case found
पानीपत। जिले में डेंगू के चार नए केस मिल हैं। मलेरिया का भी एक केस कन्फर्म हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने इन रोगियों को ट्रेस कर सोमवार को उनका हाल चाल जाना। इनके घरों के आसपास फॉगिंग कराई गई। यहां जिन लोगों को बुखार था उनकी स्लाइड तैयार कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। डेंगू के केस समालखा, पूठर, जावा कॉलोनी और सींक गांव में मिले हैं। जबकि मलेरिया का केस कुलदीप नगर में मिला। 2021 में डेंगू के 287 मामले दर्ज किए गए थे। पिछले छह साल में डेंगू के अब तक 1140 केस मिल चुके हैं। अब स्वास्थ्य विभाग पूरे जिले में एंटी लारवा एक्टिविटी चला रहा है। जिले में अब तक साढ़े चार लाख घरों की जांच हो चुकी है। लगभग ढाई हजार लोगों को लारवा मिलने पर नोटिस दिया गया है, जहां प्लॉटों में पानी जमा है, वहां से पानी निकाला जा रहा है। विभाग अब आगामी दिनों में डेंगू पर कंट्रोल करने के लिए नगर निगम और जिला पंचायती राज विभाग से भी मीटिंग करेगा।
विज्ञापन

डेंगू के इस तरह घटे-बढ़े केस
साल केस
2017 469
2018 133
2019 04
2020 272
2021 287
2022 04 अब तक
जिले में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में : डॉ. सुनील
जिले में डेंगू के चार और मलेरिया का एक केस मिला है। पूरे जिले में एंटी लारवा एक्टिविटी जारी है। जहां केस मिले हैं, वहां पर फॉगिंग कराई गई है। जिन लोगों को बुखार था, उनकी स्लाइड तैयार की गई है। जिले में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन

- डॉ. सुनील संदूजा, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed