फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four cases of dengue found, number reaches 105

Panipat News: डेंगू के चार केस मिले, संख्या पहुंची 105

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Four cases of dengue found, number reaches 105
पानीपत। जिले में दूसरे दिन भी मंगलवार को डेंगू के केस आए हैं। मंगलवार को 90 सैंपल की जांच में चार डेंगू के मरीज मिले हैं। गांव बलाना, रेरकलां, सेक्टर 13-17 में व्यक्ति, सेक्टर 13-17 में महिला की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब स्वास्थ्य विभाग इन सभी क्षेत्रों में एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रहा है। यहां 250 से अधिक बुखार पीड़ितों के ब्लड स्लाइड बनाई गई है। लगभग 150 मकानों में लार्वा जांचा गया है। यहां तीन स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला।
विज्ञापन

अब अधिकतर डेंगू के रोगी शहरी की बाहरी कॉलोनियों व गांवों में मिल रहे हैं। सोमवार को चार में से तीन केस ग्रामीण क्षेत्र में मिले हैं। जिले में अब डेंगू के रोगियों की संख्या 105 हो चुकी है। मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल में 50 लोगों की डेंगू की जांच हुई है। इनकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग की टीमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग भी कर रही हैं।
विज्ञापन




शहर मौसमी बीमारियों की चपेट में है। हर घर में बुखार के मरीज हैं। 90 निजी अस्पतालों व 28 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की प्रतिदिन की ओपीडी आठ हजार से अधिक हो रही है। प्रतिदिन स्वास्थ्य केंद्रों में बुखार के 1500- 2000 मरीज पहुंच रहे हैं। मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल में 1502 ओपीडी हुई है। इनमें से 350 से ज्यादा ओपीडी वायरल फीवर की हो रही है। जांच के लिए आ रहे हर तीसरे मरीज में डेंगू व मलेरिया के लक्षण मिल रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू मलेरिया की जांच की जा रही है। जिन मरीजों में बुखार के साथ साथ , शरीर में दर्द, थकान व सर्दी लगने जैसे लक्षण हैं उनके टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं। डॉक्टर लोगों को वायरल फीवर के खिलाफ जागरूक भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल दर साल डेंगू के मरीज-

साल- मरीज

2020- 274

2021- 287

2022- 296

2023- 351

2024- अब तक 105

वर्जन :

उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि जहां डेंगू के चार और मरीज मिले हैं। वहां लोगों की जांच कराई जा रही है। बुखार से पीड़ित लोगों की स्लाइड तैयार की जा रही है। नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग अपने अपने क्षेत्र में फॉगिंग कर रहे हैं। पूरे जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ड्रेन के किनारे घरों में फॉगिंग कर रहा है। लोगों से अपील है कि वह डेंगू के खिलाफ जागरूक हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed