{"_id":"663561d4c09d32fa020aa534","slug":"four-arrested-along-with-three-women-accused-of-theft-panipat-news-c-244-1-pnp1003-117747-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चोरी करने की आरोपी तीन महिलाओं संग चार काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चोरी करने की आरोपी तीन महिलाओं संग चार काबू
विज्ञापन
पानीपत। थाना माडल टाउन पुलिस टीम ने शांति नगर में लतीफ गार्डन के पास कपड़े की दुकान से सूट चोरी करने वाली आरोपी तीन महिलाओं व एक युवक को हांसी से गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं ने दुकान से 36 सूट चोरी किए थे। पुलिस ने इनके पास से 17 सूट व 20 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
थाना माडल टाउन प्रभारी रेखा ने बताया कि उनकी टीम ने शीला, शकुंतला, मोनिका निवासी हांसी व विनोद निवासी जगदीश कॉलोनी, हांसी को गिरफ्तार किया है। लतीफ गार्डन शांति नगर निवासी एक महिला ने शिकायत देकर बताया था कि उसकी लतीफ गार्डन के पास सूटों की दुकान है। 17 अप्रैल को देर शाम चार महिलाएं उसके पास दुकान पर सूट लेने के लिए आई थी। एक ने उसको बातों मे उलझा लिया। सुबह दुकान पर आकर सूटों को समेटा तो सूट कम मिले। सूट खरीदने के बहाने दुकान पर आई महिलाएं करीब 72 हजार रुपये के सूट चोरी कर ले गई।
पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वह सूट चोरी करने के लिए 17 मार्च को हांसी से कार में सवार होकर पानीपत आई थी। कार चालक को हिस्सा देने की बात कहकर गिरोह में शामिल किया। चालक ने लतीफ गार्डन शांति नगर में कपड़ों की दुकान से थोड़ा पहले गाड़ी खड़ी कर तीनों आरोपी महिलाओं को उतार दिया। आरोपी तीनों महिलाएं एकाएक कर कपड़े़ की एक ही दुकान पर गई और दुकान मालकिन को बातों में उलझाकर 36 सूट चोरी कर कार के पास वापस आ गई। आरोपी महिलाओं ने चोरी किए सूटों में से 19 सूट राह चलते अज्ञात युवक को 25 हजार रुपये में बेच दिए। पुलिस ने आरोपी महिलाओं व युवक के कब्जे से बचे हुए 17 सूट व 20 हजार रुपये बरामद किए हैं।