{"_id":"65bd7236db7b6d89470a9434","slug":"foundation-3170-students-took-the-first-phase-examination-409-remained-absent-panipat-news-c-244-1-sknl1016-113033-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनियाद : 3170 विद्यार्थियों ने दी प्रथम चरण की परीक्षा, 409 रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनियाद : 3170 विद्यार्थियों ने दी प्रथम चरण की परीक्षा, 409 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
पानीपत। शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना मिशन बुनियाद की प्रथम चरण की परीक्षा शुक्रवार को जिले में खंड स्तर पर बनाए गए 12 केंद्रों पर आयोजित की गई। इस परीक्षा में 3170 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि 409 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए 3579 विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए गए थे और करीब 88.57 प्रतिशत विद्यार्थियों ने ये परीक्षा दी है। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इससे पहले बुनियाद परीक्षा का आयोजन मंगलवार 30 जनवरी को किया जाना था लेकिन, परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव के बाद शुक्रवार को कराई गई। परीक्षा सुबह 11.30 से दोपहर डेढ़ बजे तक ली गई। इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों व निरीक्षकों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया।
-- -- -- -- -- -- --
परीक्षा पर एक नजर-
कुल आवेदन - 3622
एडमिट कार्ड जारी- 3579
उपस्थिति - 3170
अनुपस्थित - 409
उपस्थिति प्रतिशत - 88.57
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
06 फरवरी को होगी सुपर-100 की परीक्षा
वहीं, सुपर-100 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 31 जनवरी को संपन्न हो चुकी है। सुपर-100 परीक्षा का आयोजन 6 फरवरी को किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से दोनों कार्यक्रमों की परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी किया जा चुका है। बुनियाद परीक्षा का आयोजन तीन लेवल पर तथा सुपर-100 परीक्षा का आयोजन दो लेवल पर होगा। जिले के पांच बुनियाद केंद्र पर कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थी विकल्प संस्थान द्वारा ब्रॉडकास्ट किए जा रहे लाइव और रिकॉर्डेड लेक्चर के माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं।
-- -- -- -- --
इन केंद्रों पर हुई बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा
केंद्र पंजीकृत विद्यार्थी उपस्थिति अनुपस्थिति
जीएसएसएस बापौली 262 248 14
जीएसएसएस सनौली सनौली खुर्द 262 236 26
जीएमएसएसएस इसराना 198 165 33
जीएसएसएस कुराना 210 173 37
जीजीएसएसएस मडलौडा 418 363 55
पीएमश्री जीएसएसएस उरलाना कलां 306 268 38
जीएमएसएसएसएस जीटी रोड 315 281 34
जीएसएसएस मॉडल टाऊन 351 318 33
जीएसएसएस कृष्णपुरा 342 284 58
जीएसएसएस तहसील कैंप 317 280 37
जीएमएसएसएसएस भापरा 293 265 28
पीएमश्री जीएसएसएस पावटी 305 289 16
कुल 3579 3170 409
-- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन-
बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा शुक्रवार को आयोजित की गई। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर 3170 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। विद्यार्थियों के पास बुनियाद परीक्षा पास कर आईआईटी व नीट की तैयारी करने का बेहतरीन अवसर है।
विज्ञापन
- संदीप कुमार, नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।