फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Former sarpanch accused of embezzlement on one day remand

Panipat News: गबन का आरोपी पूर्व सरपंच एक दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Former sarpanch accused of embezzlement on one day remand
मतलौडा। मतलौडा थाना पुलिस ने खंडरा गांव के पूर्व सरपंच को 22 लाख रुपये गबन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे गबन के बारे में पूछताछ की जा रही है। उससे राशि बरामद करने का प्रयास भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

खंडरा गांव के रमेश चंद ने इसकी शिकायत जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में की थी। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने आरोपी पूर्व सरपंच को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। आरोपी की कोर्ट ने भी अग्रिम जमानत गत दिनों खारिज कर दी थी। जानकारी के अनुसार खंडरा गांव के एक पूर्व सरपंच पर वर्ष 2016 से 2020 तक पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों में हेराफेरी करके लाखों रुपये का गबन करने का आरोप लगा था। इसकी शिकायत खंदरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी । उपायुक्त के आदेश पर अधिकारियों की जांच कमेटी गठित हुई थी। जांच में 21.60 लाख रुपये का गबन मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed