फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Former Mayor Bhupinder Singh nominated as member of HSGPC

Panipat News: पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह एचएसजीपीसी के सदस्य मनोनीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Former Mayor Bhupinder Singh nominated as member of HSGPC
पानीपत। पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह को एचएसजीपीसी (हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी) का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद पानीपत में कमेटी की ताकत दोगुना हो गई है। चूंकि पानीपत के मोहन जीत सिंह कमेटी में पहले ही चयनित सदस्य हैं। भूपेंद्र सिंह पानीपत नगर निगम के पहले मेयर रहे हैं। वे 2013 से 2016 तक मेयर रहे हैं। उनकी बेटी अवनीत कौर 2018 से 2023 तक शहर की मेयर रही हैं। भूपेंद्र सिंह ने कमेटी सदस्यों और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है।
विज्ञापन

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी में नौ सदस्यों को रविवार को पंचकूला में नियुक्ति की। कमेटी के 40 सदस्यों ने उनकी नियुक्ति की है। जिसमें पानीपत के पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह को सदस्य मनोनीत किया है। उन्होंने बाकी सदस्यों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर उनका आभार जताया। इसके बाद गुरुद्वारा नाडा साहिब में माथा टेक अरदास की। मनोनीत सदस्यों समेत सभी 49 सदस्यों को 13 मई को पंचकूला में शपथ दिलाई जाएगी। इसमें अध्यक्ष का भी नाम तय हो सकता है। यह पहली बार हुआ है। एचएसजीपीसी में पानीपत के एक साथ दो सदस्य शामिल हुए हैं। मोहनजीत सिंह पिछले दिनों चुनाव जीतकर एचएसजीपीसी में पहुंचे थे।
विज्ञापन


बॉक्स
राजनीति से हटकर सेवा है कार्य
भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वे 2013 से 16 तक शहर की राजनीति में सक्रिय रहे। उनके बाद उनकी बेटी अवनीत कौर 2018 से 2023 तक मेयर रहीं। एचएसजीपीसी राजनीति से हटकर है। यहां धर्म के प्रचार-प्रचार की दिशा में काम किया जाता है। वे शहर समेत जिले के सभी गुरुद्वारों में पहुंचेंगे। गुरुद्वारा प्रमुखों से बात कर समस्याओं को जानेंगे और बैठक में रखकर प्रमुखता के साथ समाधान कराएंगे। सिख समाज की शिक्षा और संदेशों का प्रचार प्रसार करेंगे। वहीं मोहनजीत सिंह ने बताया कि भूपेंद्र सिंह के आने से उनकी ताकत दोगुना हुई है। वे सबको साथ लेकर बेहतर कार्य करेंगे। गुरुद्वारों में व्यवस्थाएं बेहतर की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed