फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Former CM Hooda's close aide arrested in Haryana: ED takes action against former Congress MLA Choukkar

हरियाणा के पूर्व कांग्रेस MLA पर कार्रवाई: पूर्व CM हुड्डा के करीबी धर्म सिंह छौक्कर गिरफ्तार, एक पुत्र फरार

Tue, 06 May 2025 10:48 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 06 May 2025 10:48 AM IST
सार

पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर की गिरफ्तारी होने के बाद प्रदेश की सियासत भी तेज हो गई है। भाजपा से लेकर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने उनकी गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं।

विज्ञापन
Former CM Hooda's close aide arrested in Haryana: ED takes action against former Congress MLA Choukkar
कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर - फोटो : संवाद

विस्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और समालखा से पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें सोमवार की सुबह दिल्ली स्थित एक होटल से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। पूर्व विधायक पर 500 करोड़ रुपये से अधिक का फर्जीवाड़ा करने के आरोप हैं। इससे पहले पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर के पुत्र सिकंदर को गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल जमानत पर बाहर है। वहीं एक बेटा विकास छौक्कर अभी फरार है। उधर पूर्व विधायक के गिरफ्तार होने पर जिले के सियासी हलकों में खलबली मच गई।

विज्ञापन


पानीपत की समालखा सीट से 2019-2024 तक कांग्रेस विधायक रहे 61 वर्षीय पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर का गुरुग्राम में साईं आइना फर्म्स व माहिरा होम्स के नाम से रियल एस्टेट का बिजनेस है। उनके बेटों विकास छौक्कर और सिकंदर छौक्कर कारोबार देखते हैं। पूर्व विधायक पर घर खरीदने वाले 1,500 लोगों को धोखा देने और उनसे 500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हड़पने के आरोप लगाए गए थे। जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस की ओर से साईं आइना फर्म्स और संबंधित कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय की टीम को सौंपी गई थी।
विज्ञापन


गुरुग्राम की मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएसए) से संबंधित विशेष अदालत ने धर्म सिंह छौक्कर और उसके पुत्र विकास छौक्कर के खिलाफ कई गैर-जमानती वारंट जारी किए थे। ईडी ने पिछले साल मार्च में उन्हें 19 मई 2024 को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था। लेकिन पूर्व विधायक अदालत में पेश नहीं हुए। बताया जा रहा है कि उन्हें सोमवार सुबह दिल्ली के एक होटल से ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी सूचना मिलते ही पानीपत में सियासत तेज हो गई। दिनभर ईडी की कार्रवाई की चर्चा रही। उधर भाजपा विधायक मनमोहन भड़ाना ने इसे कानून की जीत बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी पूर्व विधायक के आवास पर छापेमारी कर चुकी है ईडी

पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर की कंपनी ने गुरुग्राम के अलग-अलग सेक्टरों में लोगों को मकान देने का झांसा देकर 500 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप है। पहले भी पूर्व विधायक के आवास पर ईडी की टीम छापेमारी कर चुकी है। बताया जा रहा है कि जुलाई 2023 में ईडी की टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर जांच की थी। उस समय कुछ दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए थे। सूत्रों के अनुसार ईडी 44 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर चुकी है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं धर्म सिंह छौक्कर

पूर्व मुख्यमंत्री से नजदीक माने जाने वाले धर्म सिंह छौक्कर समालखा सीट से दो बार विधायक रहे हैं। समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना ने उनकी गिरफ्तारी को कानून की जीत बताया है। भड़ाना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन मे कानून स्वतंत्र रूप से काम कर रहा है। चाहे विधायक हो या पूर्व विधायक या फिर मंत्री कानून से ऊपर कोई नही है। गैर जमानती वारंट जारी होने के करीब एक साल बाद हुई पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि हमारे देश के कानून में यह प्रावधान है कि चाहे दोषी भले ही बच जाये लेकिन किसी निर्दोष को सजा नही होने चाहिए।

समालखा के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भरत सिंह छौक्कर ने पूर्व विधायक की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि धर्म सिंह छौक्कर ने कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ समालखा हल्के की जनता व समाज को कलंकित करने का काम किया है। उन्होंने गिरफ्तारी वारंट जारी होने के एक साल बाद हुई गिरफ्तारी पर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता भरत सिंह छोक्कर ने बताया कि पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने जहां गुरुग्राम में हजारों गरीब आदमियों के साथ धोखाधड़ी की है उसी तरह हल्का वासियों के साथ भी छल करने का काम किया।

दो बार बने विधायक
पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर पहली बार 2009 के चुनाव में जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे थे और 2014 तक विधायक रहे। 2014 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन, 2019 के चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी बनाया था। वह चुनाव में जीत दर्ज कर दूसरी बार विधानसभा पहुंचे थे। लेकिन 2024 के चुनाव में भाजपा के मनमोहन भड़ाना ने उन्हें हरा दिया था। पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर की गिरफ्तारी से सियासत तेज हो गई है। उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके समालखा आवास व कार्यालय पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed