फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Formed 21 committees for Mahapanchayat, imposed duties

महापंचायत के लिए 21 कमेटियों का किया गठन, ड्यूटियां लगाईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Formed 21 committees for Mahapanchayat, imposed duties
पानीपत। किसान भवन में बैठक करते हुए किसान । - फोटो : Panipat
पानीपत। पानीपत में होनी वाली अगली महापंचायत के लिए शुक्रवार को महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय किसान यूनियन के सभी कार्यकर्ता, मलिक खाप मौजूद रहे। किसान भवन में होनी वाली बैठक में मुख्य रूप से किसानों को बताया गया कि 26 सितंबर को पानीपत में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी किसान पूरी तैयारी कर लें। बैठक में कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई कि किस तरह से उनको महापंचायत के लिए काम करना है। वहीं रिसालु गांव के किसान मुजफ्फरनगर की तरह पानीपत की महापंचायत में भी खाने की पूरी व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन

महापंचायत में किसानों से बात करने के लिए अनाज मंडी में शनिवार से अस्थायी ऑफिस बनाया जाएगा। इसमें जिले के किसान आकर बात कर सकेंगे। जिन किसानों की ड्यूटियां लगाई गई है वे वहां पर जाकर संपर्क करेंगे। 26 सितंबर तक यह ऑफिस अनाज मंडी में ही रहेगा। किसान भवन में बनाई गई कमेटी में से एक कमेटी को गांव गांव में जाकर प्रचार प्रसार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके सदस्य शनिवार से गांव-गांव जाकर लोगों को महापंचायत के लिए बताएंगे और उन्हें महापंचायत में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में 21 कमेटियों का किया गठन
किसान भवन में सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजित की जिसमें 21 कमेटियों का गठन किया गया और उनकी ड्यूटी लगाई गई। महापंचायत में पांच से छह जिले से किसान आएंगे जिसके लिए हमने अनाज मंडी का चयन किया ताकि हजारों किसान आराम से आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रतन मान, प्रदेशाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन
अनाज मंडी में आज बनाया जाएगा अस्थायी ऑफिस
अनाज मंडी में किसानों के लिए आज अस्थाई ऑफिस तैयार किया जाएगा। जिसमें कार्यकर्ता जाकर अपडेट कर सकें और जिले के किसान आकर महापंचायत के प्रतिभागी बन सकें। भाकियू पानीपत महापंचायत के लिए तैयारियों में लग गया है।
- सोनू मालपुरिया, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed