{"_id":"67ae5610e999c764f007717c","slug":"forest-department-plants-destroyed-by-chemical-water-panipat-news-c-244-1-pnp1003-132179-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: वन विभाग के पौधे केमिकल युक्त पानी से हुए नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: वन विभाग के पौधे केमिकल युक्त पानी से हुए नष्ट
विज्ञापन
वन विभाग के नष्ट हुए पौधे। संवाद
विज्ञापन
सनौली। वन विभाग ने दो साल पहले गांव जलालपुर प्रथम और झांबा काॅलोनी की करीब साढ़े तीन एकड़ पंचायती भूमि पर हजारों पौधे रोपे थे। यह पौधे फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी से नष्ट हो चुके हैं। वन विभाग के रेंजर सुरेंद्र कुमार ने फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ सनौली थाना पुलिस में शिकायत दी है।
वन विभाग के रेंजर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव कुराड़ व छाजपुर स्थित फैक्ट्रियों का केमिकल युक्त पानी ट्रैक्टरों व टैंकरों द्वारा रात के समय पंचायती भूमि पर लगाए गए इन पौधों में छोड़ा जाता है। इसलिए यह पौधे नष्ट हो रहे हैं। इससे पर्यावरण के नुकसान के साथ ही विभाग को भी आर्थिक हानि हो रही है। यहां पर पौधों की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए हैं। अब फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन