फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Forest department plants destroyed by chemical-laden water

Panipat News: केमिकल युक्त पानी से वन विभाग के पौधे नष्ट

Sun, 18 Jan 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 18 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Forest department plants destroyed by chemical-laden water
पंचायती भूमि में कैमिकल युक्त पानी से खराब हो रहे वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधे दिखाते हुए।
सनौली। सनौली रोड-मैन हरिद्वार रोड पर गांव जलालपुर प्रथम व झांबा कॉलोनी की करीब साढ़े तीन एकड़ पंचायती भूमि पर वन विभाग द्वारा लगाए गए सैकड़ों पौधे फैक्टरियों के केमिकल युक्त गंदे पानी से नष्ट हो गए हैं। बताया गया कि आसपास स्थित फैक्टरियों से यह पानी ट्रैक्टर-टैंकरों में भरकर रात के समय पौधों के पास डाला जाता है, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पूर्व में एक ट्रैक्टर-टैंकर पकड़े जाने पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। अब पौधों की सुरक्षा के लिए रात में गार्डों की तैनाती की गई है। सामाजिक संगठनों का कहना है कि क्षेत्र में सैकड़ों फैक्टरियां बिना रोक-टोक प्रदूषण फैला रही हैं, जिससे भूमि जहरीली होती जा रही है। जिला प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वन विभाग के डिप्टी रेंजर एवं सनौली व बापौली ब्लाक अधिकारी सुरेंद्र छौक्कर ने बताया कि केमिकल युक्त पानी डालने वाले ट्रैक्टर व टैंकर चालकों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। रात के समय गार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

पंचायती भूमि में कैमिकल युक्त पानी से खराब हो रहे वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधे दिखाते हुए।

पंचायती भूमि में कैमिकल युक्त पानी से खराब हो रहे वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधे दिखाते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed