फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   For property, the wife got her sister and her lover together to kill the husband

प्रॉपर्टी के लिए पत्नी ने बहन व उसके प्रेमी संग मिल कराई थी पति की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
For property, the wife got her sister and her lover together to kill the husband
पानीपत। दीपक। फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
पानीपत। दिल्ली पैरलल नहर में हनुमान मंदिर के पास से बरामद अधजले शव का पौने चार माह बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मृतक की पहचान अशोक कुमार निवासी भारत नगर के रूप में हुुई है। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसकी बहन व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रॉपर्टी के लिए पत्नी ने बहन व उसके प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कराई थी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए प्रेमी ने अपने दो दोस्तों को साथ लिया था और घटना की वीडियो भी बनाई थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भारत नगर निवासी अशोक कुमार के नाम एक प्लॉट था, जिस पर पत्नी सोनू और साली ऊषा कब्जा करना चाहती थीं। दोनों बहनों ने मिलकर योजना बनाई कि वे अशोक को रास्ते से हटाकर प्लॉट को बेच देंगी। इस खतरनाक साजिश को अंजाम देने के लिए उन्होंने ऊषा के प्रेमी जींद के सफीदों निवासी दीपक को तैयार किया। साजिश के तहत ही गत 19 सितंबर को अशोक को प्रेमी दीपक दिल्ली पैरलल नहर के पास ले गया, जहां पर दीपक ने अपने दो दोस्तों को पहले से बुलाया था। सभी ने मिलकर अशोक को शराब पिलाई।
विज्ञापन

इसके बाद नशा होने पर उसके साथ मारपीट की और फिर बेल्ट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान न हो सके, इसके लिए आरोपियों ने बाइक से पेट्रोल निकालकर उसके चेहरे पर छिड़कर आग लगा दी। इसके बाद अधजले शव को नहर में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने 21 सितंबर को नहर से शव बरामद किया था, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम के बाद जनसेवा दल को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed