फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Followers from India and abroad will reach Nirankari Samagam

Panipat News: निरंकारी समागम में देश और विदेश से पहुंचेंगे अनुयायी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Followers from India and abroad will reach Nirankari Samagam
समालखा। संत निरंकारी समागम स्थल पर सेवा कार्यों की तस्वीर झलक आने लगी है। यहां करीब दस हजार सेवक लगातार सेवा कार्यों में लगे हुए हैं। इनमें पानीपत ही नहीं प्रदेश और दूसरे प्रदेशों के सेवादार लगे हुए हैं। बच्चों से लेकर महिलाओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई हैं। इसके साथ सेवादारों के आने का सिलसिला लगातार चल रहा है। प्रमुख लोगों ने इनके ठहरने की भी व्यवस्था की है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि भोड़वाल माजरी स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर 16 से 19 नवंबर को तीन दिवसीय वार्षिक संत समागम होगा। संत निरंकारी माता सुदीक्षा महाराज ने गत महीने सेवा के कार्यों का शुभारंभ किया था। आध्यात्मिक स्थल पर अब तैयारियां नजर आने लगी हैं। इस समय करीब 10 हजार सेवादार तैयारियों में लगे हुए हैं। भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन से लेकर जीटी रोड तक कई एकड़ में फैले स्थल में चारों तरफ तैयारी की जा रही हैं। संत निरंकारी मिशन के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि समागम में करीब 10 लाख अनुयायियों के पहुंचने का अनुमान है। तीन दिवसीय संंत समागम में सेवा के कई कार्य किए जाएंगे। इनके साथ हर रोज गुरु मां सुदीक्षा महाराज के प्रवचन होंगे।
विज्ञापन

समागम के दौरान वहां पहुंचने वाली संगत को स्वास्थ्य, पानी की समस्या न हो। साथ ही बिजली की भी उचित व्यवस्था रहे और आग आदि से निपटने के लिए दमकल गाड़ियों की व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
रेलवे स्टेशन पर बनाए गए चार काउंटर
समालखा। स्थानीय सेवादारों ने बताया कि समागम की तैयारी तेजी से की जा रही हैं। इसके साथ भोड़वाल माजरी के रेलवे स्टेशन पर 56 एक्सप्रेस और दूसरी ट्रेनों का ठहराव होगा। यहां हर राेज अनुयायी पहुंच रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए चार काउंटर बनाए गए हैं। इसके साथ अनुयायियों की सुविधाओं पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed