फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five people started a bicycle club, in seven years a thousand people joined it

Panipat News: पांच लोगों ने किया था साइकिल क्लब शुरू, सात साल में जुड़े एक हजार लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Five people started a bicycle club, in seven years a thousand people joined it
पानीपत। शहर के पांच लोगों ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए 2018 में पानीपत साइकिल क्लब का गठन किया था। इन लोगों ने पांच साइकिलें लीं। पांचों अपनी साइकिल पर निकले तो लोग उनसे जुड़ते चले गए। आज सात साल में पानीपत साइकिल क्लब के एक हजार सदस्य हैं। इनमें 500 सक्रिय रहते हैं। इनका हौसला यहीं नहीं थमा। वे अब भी लोगों को लगातार जागरूक कर रहे हैं। हर रविवार को एक नए गांव में जाकर सरपंच और ग्रामीणों से रूबरू होकर पर्यावरण का संदेश देने के साथ साइकिल चलाने के फायदे गिनवाते हैं।
विज्ञापन


विश्व साइकिल दिवस हर साल तीन जून को मनाया जाता है। पानीपत साइकिल क्लब के संस्थापक प्रधान पवन कुमार अरोड़ा ने बताया कि वे सेक्टर-13-17 में रहते हैं और एक्सिस बैंक में मैनेजर के पद पर हैं। पानीपत औद्योगिक शहर हैं और यहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। जीटी रोड पर तो कई बार चलने को रास्ता भी नहीं मिल पाता। उनके मन में पर्यावरण प्रदूषण कम करने के लिए कई बार विचार आता था। उन्होंने वर्तमान प्रधान बृजमोहन शर्मा, सतीश चुघ, संजय शर्मा, बिंटू नारंग, गगनदीप व निखिल मुखीजा के साथ चर्चा की और पानीपत साइकिल क्लब बनाने का विचार साझा किया। वे सब भी इसके लिए तैयार हाे गए। उन्होंने पांच साइकिलें खरीदी और साइकिल चलाने की जागरूकता के लिए निकल पड़े। संस्थापक प्रधान पवन कुमार अरोड़ा ने बताया कि रविवार और अवकाश के दिन तड़के पांच बजे साइकिल यात्रा शुरू कर देते हैं। वे अब गांवों में लोगों से संपर्क करते हैं। यहां खेतों की ताजी हवा भी उनको खींच ले जाती है। गांवों सरपंच और ग्रामीणों रूबरू होते हैं। उनको साइकिल चलाने के फायदे बताते हैं। वे विश्व साइकिल दिवस पर मंगलवार को 25 किलोमीटर की साइकिल यात्रा ददलाना गांव में पहुंचेंगे।
विज्ञापन


बॉक्स

पर्यावरण संरक्षण के लिए कर रहे जागरूक

पानीपत साइकिल क्लब के प्रधान बृहमोहन शर्मा और सतीश चुघ ने बताया कि उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल चलाने के लिए जागरूक करना शुरू किया। वे सार्वजनिक कार्यक्रमों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही पार्कों में लोगों से जनसंपर्क किया। सरकार व प्रशासन के साथ भी मिलकर काम करते हैं। अब उनके साथ एक हजार लोग जुड़े चुके हैं। इनमें 500 हर समय सक्रिय रहते हैं। अब चार साइकिल क्लब पानीपत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed