फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five lakhs cheated in the name of sending to Germany

Panipat News: जर्मनी भेजने के नाम पर पांच लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Five lakhs cheated in the name of sending to Germany
पानीपत। चंडीगढ़ के कबूतरबाज ने काबड़ी गांव के एक युवक को जर्मनी भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये ठग लिए। कबूतरबाज ने युवक को रूस भेज दिया और नौ लाख रुपये और मांगे। युवक ने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपी ने युवक को रूस में ही फंसा दिया और उससे संपर्क बंद कर दिया। पीड़ित किसी तरह से रूस से भारत आया और यहां आकर उसने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर दी। गांव काबड़ी निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उसने जर्मनी जाने के लिए मैसर्ज ग्लोबल मिर्गेशन सोल्युशन कार्यालय में संपर्क किया था। कार्यालय के संचालक असीम विज निवासी सेक्टर 34 ए, चडीगढ़ ने उससे जर्मनी भेजने के नाम पर नौ लाख रुपये मांगे थे। ये तय हुआ था कि पांच लाख रुपये पहले और बाकी पैसे जर्मनी में नौकरी के बाद देंगे। उसको असीम ने भारत से रूस भेज दिया। जब वहां पहुंचकर उसने असीम से जर्मनी भेजने को कहा तो असीम ने उससे नौ लाख रुपये मांगे और कहा कि अगर पैसे नहीं देगा तो जर्मनी नहीं भेजेंगे। वो रूस में फंस गया। इसके बाद असीम ने उसको कहा कि वो रूस में ही नौकरी कर उसको नौ लाख रुपये दे। इसके बाद असीम ने उससे संपर्क बंद कर दिया। वो किसी तरह से रूस से भारत वापस आया और आरोपी की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed