{"_id":"69b4717666bc3640fb035fa7","slug":"five-day-long-sang-mahotsav-concludes-in-chhadiya-rs-3180-lakh-donated-for-cow-shelter-panipat-news-c-244-1-pnp1001-153728-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: छदिया में पांच दिवसीय सांग महोत्सव का समापन, गोशाला के लिए 31.80 लाख का दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: छदिया में पांच दिवसीय सांग महोत्सव का समापन, गोशाला के लिए 31.80 लाख का दान
Sat, 14 Mar 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
सांग महोत्सव के समापन पर प्रसिद्ध सांगी विष्णु दत्त को सम्मानित करते ग्रामीण। संवाद
समालखा। छदिया गांव में आयोजित पांच दिवसीय सांग महोत्सव का समापन हो गया। महोत्सव में 31.80 लाख रुपये का दान आया। गोशाला कमेटी के प्रधान सुरेंद्र वत्स और ग्राम पंचायत छदिया सरपंच रमेश ने सांग मंडली और कार्यक्रम में पहुंचे श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। अमीर सिंह मास्टर, राजेश ठेकेदार, रमेश फौजी, सुरेश, अशोक वत्स, सोहनलाल मास्टर, राजेश शर्मा पट्टीकल्याणा, पूर्व गोशाला प्रधान नकलीराम छौक्कर और मांगेराम कल्याणा का अतिथियों व कलाकारों का भव्य स्वागत किया। महोत्सव के अंतिम दिन रंगकर्मियों ने राजा नल दमयंती की कथा का मंचन किया।
महाभारत के वन पर्व में वर्णित इस अमर प्रेम कथा में निषाद राज नल और विदर्भ की राजकुमारी दमयंती के अटूट प्रेम, जुए में राज्य खोने, वनवास की पीड़ा और अंततः पुनर्मिलन की कहानी को दर्शाया गया, जिसे दर्शकों ने बड़े उत्साह के साथ सुना। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सत्यनारायण शर्मा, पूर्व सरपंच मदन लाल शर्मा, सतबीर वत्स, कृष्ण पुजारी, रमेश वत्स ने प्रसिद्ध सांगी विष्णु दत्त का पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रवीन शर्मा, सोनू शर्मा, बलवान पहलवान, भाजपा मीडिया प्रभारी सोनू शर्मा छदिया मौजूद रहे।