फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five-day Delhi Fair begins in Greater Noida; 200 exporters from Panipat showcase their products.

Panipat News: ग्रेटर नोएडा में पांच दिवसीय दिल्ली फेयर शुरू, पानीपत के 200 निर्यातकों ने दिखाए अपने उत्पाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Five-day Delhi Fair begins in Greater Noida; 200 exporters from Panipat showcase their products.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में पांच दिवसीय दिल्ली फेयर इंडियन हैंडीक्राफ्ट एंड गिफ्ट फेयर का मंगलवार को शुभारंभ हो गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित मेले में पानीपत के करीब 200 निर्यातकों ने अपनी-अपनी स्टॉल लगाई हैं। पहले ही दिन मेले में विदेशी बायर्स आवाजाही देखने को मिली। इससे स्थानीय निर्यातकों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई देशों में तनाव व अमेरिका के टैरिफ वार के बाद बाजार लगातार कम होता जा रहा है। निर्यातकों को कहीं से भी अपेक्षाकृत ऑर्डर नहीं मिल रहे हैं। इन सबके बीच दिल्ली फेयर नई उम्मीद लेकर आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तरीय मेला 13 से 17 अक्तूबर तक चलेगा। फेयर के पहले दिन मंगलवार को जापान, दक्षिण अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और कई यूरोपीय देशों से आए खरीदारों ने पानीपत के होम टेक्सटाइल, हैंडलूम और हस्तशिल्प उत्पादों में खास दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन

खरीदारों ने विभिन्न स्टॉलों का दौरा कर उत्पादों की गुणवत्ता, नए डिजाइनों और फिनिशिंग की बारीक जानकारी ली। रोहन ओवरसीज के संचालक रोहन गोयल बताया कि इस बार अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए इको-फ्रेंडली और आधुनिक डिजाइन के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। पहले ही दिन कई विदेशी खरीदारों ने सैंपलिंग और भावी ऑर्डरों को लेकर गंभीर चर्चा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोकुल एक्सपोर्ट के संचालक गुलशन मल्होत्रा, अशोका ओवरसीज के संचालक अमन सहगल और श्रीकृष्ण एक्सपोर्ट्स के संचालक शिवम गुप्ता ने बताया कि पानीपत का टेक्सटाइल उद्योग अपनी विशिष्ट गुणवत्ता के लिए विश्वभर में जाना जाता है। इस मेले से न केवल पानीपत के हस्तशिल्प और टेक्सटाइल को वैश्विक मंच मिल रहा है, बल्कि आने वाले दिनों में करोड़ों रुपये के नए निर्यात ऑर्डर मिलने की पूरी संभावना है। पांच दिनों तक चलने वाले इस मेले से जिले के उद्योग को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


वर्जन :

दिल्ली फेयर से निर्यातकों की उम्मीद होती है। इस बार पानीपत के निर्यातक इसी उम्मीद के साथ शामिल हुए हैं। पहले दिन विदेशी खरीदार स्टॉल पर आए हैं। अगले चार दिन भी उम्मीद है। इस बार पिछले साल से अच्छा होने की उम्मीद है।

रमेश वर्मा, प्रधान, हैंडलूम एक्सपोर्ट मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed