फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire in glove manufacturing factory, h

Panipat News: दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में आग, भारी नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Fire in glove manufacturing factory, h
फैक्टरी में लगी आग और बाहर बिखरा पड़ा सामान
पानीपत। बरसत रोड भैंसवाल मोड पर एक दस्ताने (ग्लब्स) बनाने वाली फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें देख मालिक और दमकल को फोन कर सूचना दी। दमकल की दो गाड़िया मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

अंसल में रहने वाले फैक्ट्री मालिक अनिल मेहरा ने बताया कि उनकी बरसत रोड भैंसवाल मोड़ पर दस्ताने बनाने की फैक्ट्री है। वीरवार शाम कर्मचारी फैक्ट्री में काम कर रहे थे। इसी बीच फैक्ट्री में संदिग्ध हालात में आग लग गई। धुआं उठता देख फैक्ट्री कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते आग की लपटें बढ़ती गईं।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने दमकल को सूचना दी। आग लगने का कारण फिलहाल प्रथम दृष्टि में शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग की वजह से उनका तैयार माल, कच्चा माल, मशीन, स्पेयर पार्ट्स जल गए। फैक्ट्री की इमारत जर्जर हो गई। आग की वजह से उनका करीब 60 से 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया था। फैक्टरी मालिक की ओर से इस संबंध में पुलिस में भी अपने बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।


श्रमिकों ने भागकर बचाई जान
वीरवार देर शाम को श्रमिक फैक्ट्री में काम कर रहे थे। अचानक गोदाम में आग लग गई। कर्मचारियों ने पहले आग पर खुद काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन धीरे धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग बुझा रहे कर्मचारी आग की लपटों में फंस गए। वो किसी तरह से बाहर निकले और अपनी जान बचाई। इस हादसे में फैक्टरी मालिक का काफी नुकसान हुआ है। उनकी आंखों के सामने उनका पूरा कारोबार राख हो गया। मालिक अनिल मेहरा को उसके दोस्तों ने सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed