फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire in Carpet Factory: Stampede broke out as soon as compressor exploded in factory, police evacuated houses, LPG cylinders removed from homes

कारपेट फैक्टरी में आग :फैक्टरी में कंप्रेशर फटते ही मची भगदड़, पुलिस ने खाली कराए मकान, घरों से निकाले एलपीजी सिलिंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Fire in Carpet Factory: Stampede broke out as soon as compressor exploded in factory, police evacuated houses, LPG cylinders removed from homes
यूनाइटेड ओवरसीज कारपेट फैक्टरी की दूसरी मंजिल से शुरू हुई आग मुखीजा कॉलोनी के लोगों के लिए आफत बन गई। फैक्टरी में रखे दो कंप्रेसर फटने से हुए धमाके के बाद कॉलोनी में भगदड़ मच गई। धमाके की वजह से फैक्टरी की दीवारों में दरारें आ गईं। आग लगने के करीब चार घंटे बाद दीवारें ध्वस्त हो गईं और दूसरी मंजिल ढह गई। आग और धमाके की वजह से 20 मकान और 15 दुकानों में दरार आ गई। इतना ही नहीं दीवार से सटी ही एक दूसरी फैक्टरी की दीवार भी ढह गई। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।
विज्ञापन

जब लोगों का सब्र दे गया जवाब
करीब 14 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं किया जा सका तो कॉलोनी के लोगों का सब्र जवाब दे गया। गुस्साए लोगों ने दमकल विभाग के कर्मियों पर भड़ास निकाली। उनका कहना था कि उन्होंने पांच बजकर 20 मिनट पर दमकल विभाग को कॉल किया, लेकिन सुबह करीब छह बजे दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि समय रहते गाड़ियां आ जातीं तो आग विकराल रूप नहीं धारण करती।
विज्ञापन

साढ़े 14 घंटे में तीन फैक्टरियों और अस्पताल में लगी आग
आग-1
समय: रात 1:30 बजे
जिले में सबसे पहले वीरवार करीब डेढ़ बजे बरसत रोड स्थित आर एस इंटरप्राइजेज फैक्टरी में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और सुबह पांच बजे तक 150 से अधिक चक्कर लगाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग-2
समय: सुबह 4:00 बजे
सुबह पांच बजे दमकल के पास जाटल रोड स्थित यूनाइटेड ओवरसीज में आग लगने की सूचना मिली। यहां करीब चार बजे आग लगी थी। दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और शाम पांच बजे तक भी आग पर काबू पाना मुश्किल था। देर रात तक भी कारपेट में आग सुलगती रही।
आग-3
समय: दोपहर 3:30 बजे
सनौली रोड स्थित हैदराबादी अस्पताल में दोपहर साढ़े तीन बजे आग लगने की सूचना आई। यहां डॉक्टर के मकान के अंदर आग लग गई थी। दमकल विभाग की ओर से एक गाड़ी मौके पर भेजी गई, जिसने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
आग-4
समय: शाम 4:00 बजे
शाम चार बजे सनौली रोड गांव निंबरी के पास स्थित श्री वर्धमान कारपेट और नवकार टैक्सो फैब में आग लगी। जिसमें दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंचीं। जहां दो घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया।
विधायक, उपायुक्त और एसपी पहुंचे मौके पर
आग लगने की सूचना पर शहरी विधायक प्रमोद विज मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत की। वहीं दोपहर करीब एक बजे उपायुक्त सुशील सारवान, एसपी शशांक कुमार सावन और डीएसपी ट्रैफिक संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
- ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए आठ मरला और नहर पर लगाया नाका
ट्रैफिक डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। लोगों की सुरक्षा के लिए आठ मरला चौक और नहर के पास नाका लगाकर वाहनों को डायवर्ट किया गया। वहीं आसपास के मकानों को खाली कराया और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
- बोले मुखीजा कॉलोनी वासी
-------------
पानी से दुकान का सामान भी हुआ खराब : सुमित्रा
मुखीजा कॉलोनी निवासी सुमित्रा ने बताया कि उसकी कॉस्मेटिक की दुकान है। धमाके से मकान का लेंटर लीक हो गया, जिस वजह से आग बुझा रहे दमकल कर्मियों का पानी उनके घर में घुस गया और पूरी दुकान में रखा सामान खराब हो गया। उनका काफी नुकसान हुआ। इसके अलावा उन्होंने लोगों को आवाज लगाकर घर से बाहर निकाला, ताकि सभी की जान सुरक्षित रह सके।
दमकल को कॉल किया तो बोले- हमारे पास और भी काम हैं: मनीष
मुखीजा कॉलोनी निवासी मनीष ने बताया कि उसकी यूनाइटेड ओवरसीज फैक्टरी से लगी प्रीती जनरल स्टोर के नाम से दुकान है और उसी में पीछे उनका मकान बना हुआ है। उसने सबसे पहले आग को देखते ही दमकल विभाग को 5 बजकर 20 मिनट पर कॉल किया, लेकिन सामने से दमकल कर्मी ने उन्हें कहा कि उनके पास और भी काम है, बार-बार कॉल न करें।
आग से मकान में आईं दरारें, बड़ा हादसा टला: किशन वर्मा
मुखीजा कॉलोनी निवासी किशन ने बताया कि उसका मकान की दीवार भी फैक्टरी से बिल्कुल सटी हुई है। आग के 3 घंटे बाद ही मकान की दीवार में दरार आनी शुरू हो गई थी, जिसके बाद वह सभी दौड़कर मकान के बाहर आए।
परिवार के साथ सिलिंडर भी बाहर लेकर आए : रितिक
मुखीजा कॉलोनी निवासी रितिक ने बताया कि वह किराए के मकान में रहते हैं। जैसे ही आग लगने की सूचना मिली तो माता-पिता दोनों को बाहर निकाला। सभी के बाहर आने के बाद एलपीजी सिलिंडर भी बाहर निकाला, आग पहुंच जाती तो धमाका हो जाता।
अभी बनाया था मकान, लाखों का नुकसान : कमलेश
कमलेश ने बताया कि वह 30 साल से मुखीजा कॉलोनी में रह रही हैं। उन्होंने हाल ही में फिर से मकान बनवाया है और अब इसमें दरार आ गई है। उनके पति मेहनत मजदूरी करते हैं। आग की वजह उनके मकान की सभी दीवारों में दरार आ गईं। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

वर्जन
कॉलोनी निवासियों के आरोप निराधार हैं। सुबह 4:55 बजे पर दमकल के पास सूचना आई थी। 10 से 15 मिनट के अंदर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं थीं। कम पड़ने पर समालखा, एनएफएल, रिफाइनरी, करनाल और घरौंडा से गाड़ियां मंगवाई गई थी। दोपहर 12 बजे के बाद लपटें कम हुईं, लेकिन पूरी तरह बुझी नहीं। कारपेट में आग सुलग रही है, जिसको बुझाने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed