{"_id":"69efd6ca0f495277fe0298c2","slug":"fire-broke-out-on-65-acres-of-panchayat-land-panipat-news-c-244-1-pnp1001-156242-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 65 एकड़ पंचायती जमीन में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 65 एकड़ पंचायती जमीन में लगी आग
Tue, 28 Apr 2026 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
गवालड़ा के खेतों में लगी आग। संवाद
- फोटो : samvad
इसराना। गवालड़ा में वन विभाग को दी 65 एकड़ पंचायती जमीन में खड़े सफेदे के पेड़ों में सोमवार देर शाम को आग लग गई। करीब 15 एकड़ में हर्बल प्लांट में भारी नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में लगी हुई है। ग्राम पंचायत सरपंच ने आग लगने पर संदेह जताया है।
ग्राम पंचायत ने गांव की करीब 800 एकड़ जमीन का कब्जा छुड़वाया था। इसे वन विभाग को दे दिया गया था। वन विभाग ने करीब 25 एकड़ में हर्बल प्लांट व सफेदे के पेड़ व अन्य पेड़ लगाए हुए हैं। सरपंच दीपक शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम को करीब 65 एकड़ जमीन में आग लग गई। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों व दमकल विभाग को फोन पर सूचित कर दिया। सूचना पर दमकल की तीन-चार गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया जा रहा है। सरपंच ने बताया कि पंचायती जमीन में हर साल आग लग रही है। यह संदेह के घेरे में है। इसकी जांच कराई जाएगी।

गवालड़ा के खेतों में लगी आग। संवाद- फोटो : samvad

गवालड़ा के खेतों में लगी आग। संवाद- फोटो : samvad
विज्ञापन