फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire broke out in the AC of the room adjoining the OT, patients were left breathless

Panipat News: ओटी के साथ लगते कमरे के एसी में लगी आग, मरीजों की अटकी सांसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the AC of the room adjoining the OT, patients were left breathless
जिला नागरिक अस्पताल की पांचवीं मंजिल से निकलता धुआं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल की पांचवीं मंजिल स्थित ऑपरेशन थियेटर के साथ लगते कमरे के ऐसी में शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे आग लग गई। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण एसी का कंप्रेशर फटना बताया गया है।
गनीमत रही कि उस समय कमरे में कोई मरीज नहीं था। एसी में आग लगने से साथ लगते कमरों और रिकवरी रूम में भी धुआं पहुंच गया। वहीं चिकित्सक ओटी से बाहर निकल आए और कर्मचारियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। करीब 20 मिनट तक अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग लगते ही अस्पताल के ओटी में महिला का प्रसव करा रहा स्टाफ बाहर आ गया। इस दौरान महिला और उनके परिजनों की भी धड़कन बढ़ गई। फायरमैन रवि कुमार ने बताया कि वे शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे अस्पताल के प्रांगण में खड़े थे। उनको पांचवीं मंजिल के एक कमरे से धुआं निकलता दिखाई दिया।
विज्ञापन

वे तुरंत ऊपर पहुंचे। उन्होंने फायर फाइटिंग सिलिंडर की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कमरे में धुआं भरा था। उन्होंने मास्क लगाकर आग पर काबू पाया। इसके बाद तीन-चार लोग और पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पाया। रवि कुमार ने आगे बढ़कर खिड़की खोली। इसके बाद धुआं बाहर निकल पाया। इसकी सूचना मिलते ही उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित पोरिया मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की रिपोर्ट ली। इसके साथ इसकी जांच के आदेश दिए। धुआं फैलने से बढ़ी दिक्कतआग लगते ही कमरों में धुआं जमा हो गया। ऑपरेशन थियेटर के रिकवरी रूम में भी धुआं पहुंच गया। इसी समय ऑपरेशन थियेटर में एक महिला का प्रसव कराया जा रहा था। महिला के परिजनों ने बताया कि धुआं कमरों में फैल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे सांस लेने में भी दिक्कत आ रही थी और आंखों में भी जलन होने लगी थी। वहीं एक अन्य मरीज के परिजनों ने बताया कि आग लगने के बाद उनकी चिंता बढ़ गई थी।
एक महिला ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर में उनके परिवार की महिला की डिलीवरी चल रही थी।

जिला नागरिक अस्पताल की पांचवीं मंजिल से निकलता धुआं। संवाद

जिला नागरिक अस्पताल की पांचवीं मंजिल से निकलता धुआं। संवाद

जिला नागरिक अस्पताल की पांचवीं मंजिल से निकलता धुआं। संवाद

जिला नागरिक अस्पताल की पांचवीं मंजिल से निकलता धुआं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed