फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire broke out at 23 places in the district, goods worth crores reduced to ashes

Panipat News: दिवाली की रात जिले में 23 जगह लगी आग, करोड़ों का माल हुआ राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out at 23 places in the district, goods worth crores reduced to ashes
पानीपत। दिवाली की रात वीरवार को जिले में 23 जगहों पर आग लगने की घटना हुई। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना देने की बजाय खुद ही आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि किसी भी घटना में किसी को जान की हानि नहीं हुई। कहीं किसान के खेतों और पराली में आग लगी तो कहीं फैक्ट्री और गोदाम में आग लगने से लोगों का करोड़ों रुपये का नुकसान जरूर हुआ है।
विज्ञापन

दिवाली पर ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए दमकल विभाग ने पहले से पूरी टीम के 114 कर्मचारियों को तैनात किया था। इनमें से हर 12 घंटे 57 कर्मचारी तैनात थे। जिले में दमकल ने चारों दिशाओं में आसानी से आने जाने के लिए 14 केंद्र बनाए थे। इन केंद्रों पर 13 बड़ी फायर टेंडर गाड़ी और मशीनें, दो छोटी फायर टेंडर और दो बाइक भी बेड़े में शामिल की थी। ज्यादातार आग की घटनाएं वीरवार शाम सात बजे से लेकर रात एक बजे तक सामने आई हैं। हालांकि शुक्रवार अलसुबह की भी कुछ जगहों पर आगजनी हुई है। दमकल केंद्र अधिकारियों का मानना है कि दिवाली पर आग लगने की ज्यादातर घटना पटाखों और विशेष तौर पर रॉकेट से होती हैं। इन पर पूर्ण से प्रतिबंध होना चाहिए और लोगों को भी इसके लिए जागरूक होना चाहिए।
विज्ञापन




दिवाली की रात यहां यहां लगी आग:
1. इसराना में पलड़ी रोड पर किसान बलराज के गन्ने के खेत में शाम करीब 3:20 पर आग लगी। दमकल ने करीब 3:50 तक बुझाया।
2. सेक्टर 12 में जिम खाना क्लब के पास कबाड़ के ढेर में शाम 8-17 पर आग लगी। दमकल ने इसे नौ बजे तक बुझा दिया।
3. करहंस पुल के ऊपर डिकाडला गांव निवासी सुमित की ओला कंपनी की स्कूटी में शाम 3.40 लगी आग। दमकल ने 4.20 तक पाया काबू।
4. आटा गांव में किसान भीम सिंह की पराली में शाम 6.40 पर लगी आग। दमकल ने 7.50 पर पाया काबू।
5. जोरासी रोड पर चरक फैक्टरी के सामने घास-फूंस और कबाड़ में शाम करीब 7.30 पर लगी आग। दमकल ने करीब आठ बजे तक बुझाई।
6. काबड़ी रोड स्थित कृष्णा टेक्सटाइल में 7:50 लगी आग। दमकल ने करीब 8 बजे तक बुझाया।
7. जाटल रोड पर बालाजी धर्मकांटा के पास मनसा इंटरप्राइजेज में रात करीब 9:30 बजे लगी आग। दमकल ने करीब 12:00 तक बुझा दिया।
8. संजय कॉलोनी में एक हार्डवेयर की दुकान में 9: 40 पर लगी आग। दमकल ने करीब 11:30 बुझाया।
9. तहसील कैंप स्थित पटेल नगर में अंकुर गांधी के मकान में 10:30 पर लगी आग। दमकल ने 1:30 पर बुझाया।
10. श्रीराम चौक की गली नंबर एक में कोपिंद्र के गोदाम में रात करीब साढ़े 12 बजे लगी आग। दमकल ने करीब तीन बजे तक बुझा दिया।
11. देशराज कॉलोनी में एसपी हैंडलूम में करीब 8:40 पर लगी आग। दमकल ने करीब नौ बजे पाया काबू।
12. किले से वीरभवन चुंगी की ओर मकान नंबर 68 में करीब 9:30 पर लगी आग। दमकल ने 10.20 पर पाया काबू।
13. गोहाना रोड शुगर मिल के सामने भगवती पेंट स्टोर में करीब 9.30 पर लगी आग। दमकल ने करीब 10.20 पर बुझाई।
14. मॉडल टाउन के में शिव सोफा में करीब 10:30 बजे लगी आग। दमकल ने करीब 11.30 बजे बुझाई।
15. बरसत रोड पर सचदेवा गार्डन के पीछे कबाड़ में करीब 11:30 पर लगी आग। दमकल ने करीब एक बजे पाया काबू।
16. इंसार बाजार में वाल्मीकि मोहल्ले में सतीश और विजय के अटैची हाउस में सुबह 6:20 लगी आग। करीब 7.30 पर पाया काबू।
17. शिमला गुजरान गांव में ईंख के खेतों में 5:46 पर आग लगी, दमकल ने इसे 7:30 पर बुझा दिया।
18. पसीना कलां स्थित डिलाइट इंटरनेशनल में 9 बजे आग लगी, इसे करीब साढ़े नौ बुझा दिया।
19. पुरानी सब्जी मंडी स्थित दुकान नंबर 209 में शुक्रवार सुबह करीब 7:15 पर लगी आग। दमकल ने करीब 7:30 तक बुझाया।
20. दीवाना गांव में राजेश की पराली में रात 11:15 पर लगी आग। करीब 12.50 पर पाया काबू।
21. समालखा में आईटीआई चौक के पास कबाड़ी के गोदाम में अलसुबह 1:15 पर लगी आग। ढाई बजे तक पाया काबू।
22. खादी कॉलोनी में डिप्टी मेयर के कार्यालय के बाहर लगी आग।
23. जाटल रोड पर बालाजी धर्मकांटा के पास कृष्णा फैक्टरी में शाम 7:50 पर लगी आग। 8:20 तक पाया काबू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed