{"_id":"6924b794a0e66eccc20b736a","slug":"fir-will-be-registered-against-illegal-colony-cutting-panipat-news-c-244-1-pnp1001-147685-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अवैध कॉलोनी काटने पर होगी प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अवैध कॉलोनी काटने पर होगी प्राथमिकी दर्ज
Tue, 25 Nov 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। प्रशासन ने अवैध कॉलोनाइजरों पर सख्ती कर दी है। अब ऐसे कॉलोनाइजरों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसके लिए सोमवार जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। उपायुक्त ने अधिकारियों को अवैध निर्माण पर सख्ती बरतने के आदेश दिए। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी सूरत में अवैध निर्माण नहीं होना चाहिए। अधिकारी पूरी निगरानी बरते व इस कार्य में और तेजी लाएं। अपने-अपने क्षेत्र में इस बात का ध्यान रखें कि कहीं पर अवैध निर्माण तो नही किया जा रहा है। किसी भी तरह से अवैध कॉलोनियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। तत्काल कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज करने के उपायुक्त ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार, समालखा एसडीएम अमित कुमार, इसराना एसडीएम नवदीप नैन, नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा, इसराना नायब तहसीलदार नरेंद्र दलाल व नायब तहसीलदार कैलाश मौजूद रहे।