{"_id":"6a46d53743d2ae39a90b2947","slug":"fir-against-financier-for-raping-cancer-stricken-woman-in-hotel-panipat-news-c-18-1-knl1004-940591-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कैंसर पीड़ित महिला से होटल में दुष्कर्म, फाइनेंसर पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कैंसर पीड़ित महिला से होटल में दुष्कर्म, फाइनेंसर पर प्राथमिकी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। थाना बापौली के अंतर्गत एक गांव में एक कैंसर पीड़िता के साथ गांव के ही एक फाइनेंसर ने दुष्कर्म कर दिया। पति से अनबन के बाद महिला अपने तीन बच्चों के साथ अलग रहती है। आरोप हैं कि फाइनेंसर ने महिला को अपने जन्मदिन की पार्टी में एक होटल में बुला कर दुष्कर्म किया था। आरोपी ने समाज में बदनाम करने का डर दिखाकर महिला को ब्लैकमेल करना और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
पुलिस के अनुसार, परेशान होकर महिला ने उसकी हरकतों से तंग आकर जहर पी लिया। पड़ोसियों ने उसे गंभीर अवस्था में जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। बापौली थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म समेत तीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला ने थाना बापौली पुलिस को शिकायत दी है।
उन्होंने बताया कि उनकी पति के साथ अनबन है। वह अपने तीन बच्चों के साथ अलग रहती है। उनकी जनवरी 2026 में गांव के सोनू के साथ फोन पर बातचीत चली। सोनू का फाइनेंस का काम है। सोनू उनको एक जून को अपने जन्मदिन की खुशी में पार्टी के लिए जलालपुर बाईपास स्थित एक होटल में ले गया। सोनू ने होटल के कमरे में उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।
विज्ञापन
उसे आसपास के लोगों से पता चला कि आरोपी सोनू का उत्तर प्रदेश के कैराना में एक अन्य महिला के साथ संबंध है। महिला ने आरोप लगाया कि सोनू सात जून की रात आठ से नौ बजे के बीच उनके घर आया। उसने उसको थप्पड़-घूंसे मारे, जमीन पर पटक कर बुरी तरह से पीटा उसके साथ घर में दोबारा दुष्कर्म किया। वह समाज में बदनाम करने का डर दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा।
जिला नागरिक अस्पताल में पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसके आधार पर सोनू के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 115(2) और 351(3) में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -पवन, प्रभारी, थाना पुलिस बापौली।