फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   filed a report asking for dowry

विवाहिता ने दहेज मांगने और तांत्रिक से इलाज कराने पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
filed a report asking for dowry
थाना क्षेत्र एक गांव निवासी विवाहिता ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत दी है। इसके साथ ही आरोप लगाया कि बीमार होने पर उसे डॉक्टर के बजाएं तांत्रिक के पास ले गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2018 में रवि निवासी पानीपत के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग और उनके रिश्तेदार कम दहेज लाने का ताना देकर परेशान करने लगे। इतना ही नहीं वह बीमार होने पर डॉक्टर को दिखाने की बजाए घर में तांत्रिक को बुलाकर इलाज कराते थे। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति के किसी अन्य महिला के साथ ही संबंध हैं। ससुराल वालें उसके बच्चे को भी ठीक प्रकार से नहीं रखते। कई बार उनके पिता ने पंचायत के जरिए सब ठीक करने की कोशिश की, लेकिन ससुराल वाले नहीं मानें। जांच अधिकारी थाना मतलौडा एसआई बलवान सिंह ने बताया की आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है । इसमें 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed