फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Festive shopping surges; traffic system goes haywire.

Panipat News: त्योहारी खरीदारी बढ़ी, यातायात व्यवस्था बेपटरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Festive shopping surges; traffic system goes haywire.
रेलवे रोड समालखा में लगा जाम। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शारदीय नवरात्र के साथ ही त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। इसके साथ बाजार में करवा चौथ और दिवाली के लिए खरीदारी तेज हो गई। बाजार में खरीदारी को आने वाले लोगों के लिए अभी व्यापक स्तर पर सुरक्षा और व्यवस्था नहीं हो पाई है। जीटी रोड पर अब से पहले वाहनों का दबाव डेढ़ गुना बढ़ गया है। इस स्थिति में त्योहारों के नजदीक आने पर यातायात का दबाव और बढ़ जाएगा। ऐसे में अभी से पहले जीटी रोड पर जाम की स्थिति पैदा होने लगी है। पुलिस और व्यापारियों की बैठक में इस बार भी त्योहारी सीजन में बाजार में रूट प्लान लागू करने के लिए एक बार बैठक हो चुकी है। बावजूद इसके धरातल पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

इंसार बाजार में सुबह ही खरीदारी शुरू हो जाती है। सुबह के समय ग्रामीण अंचल के खरीदारों की संख्या अधिक होती है। दोपहर बाद शहर के लोग खरीदारी को अधिक होती है। ऐसे में बाजार में सुरक्षा एवं व्यवस्था की कमी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ इंसार बाजार आने वाले खरीदारों के लिए वाहन पार्किंग इस समय सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन


डाहर गांव के रमेश और हरपाल ने बताया कि एलिवेटेड हाईवे के नीचे सीमित स्थान होने के कारण सभी वाहन वहां खड़े नहीं हो सकते। पहले लोग मजबूरन सर्विस लेन पर वाहन पार्क करते थे, लेकिन वर्तमान में सर्विस लेन को उखाड़े जाने के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि सर्विस लेन का निर्माण कार्य बेहद सुस्त गति से चल रहा है। इससे राहगीरों और चालकों को निकलने के लिए रास्ता नहीं मिल पा रहा है। मजबूरन लोगों को जीटी रोड से हटकर तंग गलियों व अन्य दूरदराज स्थानों पर अपने वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं। पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था के लिए 29 जोन बनाए हैं। इसके बाद भी जाम की स्थिति अभी से पहले बनने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान गौरव लिखा ने बताया कि बाजार में त्योहारी सीजन की खरीदारी तेज हो गई है। पुलिस अधिकारियों के साथ बाजार की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है। एसोसिएशन दो या तीन में फिर से अधिकारियों से मिलेगी।


वर्जन :

नवरात्र के मद्देनजर मंदिरों में पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी है। आमजन को त्योहारों के दौरान किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। आमजन से अपील है इसमें पुलिस का सहयोग करें।

मेधा भूषण, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed