फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers will get relief from irrigation at night

Panipat News: रात के समय सिंचाई करने से किसानों को मिलेगा छुटकारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get relief from irrigation at night
उत्तर हरियाणा बिजली निगम ने किसानों को राहत पहुंचाने के लिए अब दिन के समय ही सभी खेतों को बिजली सप्लाई देने की योजना बनाई है। इसके तहत सभी खेतों की बिजली दिन के समय सुचारू रूप से चलाने के लिए फीडरों पर लोड बढ़ाया जाएगा। जिन फीडरों पर लोड बढ़ाने की आवश्यकता नहीं हैं उन फीडरों से दिन के समय ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। इससे किसानों को रात के समय होने वाली परेशानी और जीव जंतु के काटने से होने वाली घटनाओं से भी छुटकारा मिलेगा। इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिजली निगम पहले जिले के आधे खेतों को दिन में बिजली सप्लाई देता था तो आधे खेतों को रात के समय। रात को सिंचाई करने में किसानों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था। वहीं पर रात के समय किसानों के जीव जंतु के काटने का भी भय रहता था। अब बिजली निगम ने किसानों को राहत पहुंचाने के लिए सभी फीडरों से दिन के समय ही बिजली देने का फैसला किया हैं जिससे किसान बारिश, आंधी, गर्मी और सर्दी से भी बच सकेगा।
विज्ञापन

बॉक्स

20 फीडरों पर लोड बढ़ाने की आवश्यकता नही
सब अर्बन डिविजन के एक्सईएन आदित्य कुंडु ने बताया कि जिले में 30 फीडरों से खेतों में बिजली सप्लाई दी जाती है। वहीं पर दिन के समय खेतों में बिजली देने के लिए 20 ऐसे फीडर हैं जिन पर लोड बढ़ाने की आवश्यकता नहीं है। 10 फीडरों पर बिजली निगम की टीमें लोड बढ़ाने का कार्य करेंगी जिससे किसानों को दिन के समय ही बिजली दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन -
बॉक्स
किसानों को दिन के समय ही बिजली दी जाएगी
किसानों को सिंचाई करने के लिए रात को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए बिजली निगम के जारी निर्देशों के तहत सभी किसानों को दिन के समय ही बिजली देने का प्लान बनाया है। इसके लिए उच्चाधिकारियों ने प्रत्येक जिले का फीड बैक लिया है। जिन फीडरों पर लोड बढ़ाने की आवश्यकता है उन पर लोड बढ़ाने का कार्य किया जाएगा और किसानों को दिन के समय ही बिजली दी जाएगी।
सब अर्बन डिविजन एक्सईएन आदित्य कुंडु।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed