फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers swayed on the return of agricultural laws, said - we have won

कृषि कानूनों की वापसी पर झूमे किसान, बोले- हमारी हुई जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers swayed on the return of agricultural laws, said - we have won
कानून वापस के ऐलान के बाद पानीपत टोल प्लाजा पर नाचते हुए किसान। - फोटो : Panipat
पानीपत। प्रधानमंत्री की ओर से तीन कृषि कानूनों वापस लेने के एलान के बाद जिले के किसान झूम उठे। नाचे और खुशी मनाई। उन्होंने कहा कि आखिर हमारी जीत हुई। पानीपत टोल प्लाजा पर किसानों ने एकजुट होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया और कहा कि हमारा आंदोलन अहिंसक और सही था। सरकार ने हमारी मांगों को माना है और कृषि कानून वापस ले लिया है।
विज्ञापन

अपनी मांग पूरी होने पर शुक्रवार को पानीपत टोल प्लाजा पर किसान जमकर नाचे। टोल प्लाजा पर हिंदू, मुस्लिम और सिख किसानों ने मिलकर कानून वापस होने पर खुशी जाहिर की। किसानों का कहना था कि पिछले 11 महीने से ज्यादा टोल प्लाजा पर वे डटे रहे । इस बीच उन्हें काफी परेशानियां आईं, लेकिन उन्होंने धरना नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

धरना स्थल पर अभी भी डटे रहेंगे किसान
तीनों कृषि कानून वापस लेने के ऐलान के बाद भी जिले के किसान धरना स्थल पर डटे रहेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग के बाद आदेश आया कि किसानों को धरना स्थल से उठना नहीं है। जिले के किसानों ने कहा कि जैसे ही संसद में कानून वापस हो जाएंगे, वे तुरंत अपने धरना स्थल से तंबू हटाकर घर लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयकरण कादियान, पूर्व प्रधान भाकियू
हमारा किसान आंदोलन जायज था, जिसकी वजह से हमारी मांग पूरी की हैं। हम किसान वापसी नहीं करेंगे, जब तक लिखित में एमएसपी गारंटी कानून और संसद में कानून वापस नहीं ले लिए जाते हैं। - सुधीर जाखड़, जिला प्रधान, भाकियू चढू़नी
तीन कृषि कानून वापस लेने से न केवल किसानों को लाभ मिलेगा बल्कि आम जनता को भी लाभ मिलेगा। जिले के किसान काफी खुश हैं, अब बस संसद में कानून वापस होने का इंतजार है। - सोनू मालपुरिया, जिला प्रधान, भाकियू
प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि कानून वापस लेकर किसानों के आत्मसम्मान को बढ़ाया है और हम किसानों की जीत हुई है। संयुक्त किसान मोर्चा का जो भी आदेश आएगा, उनको माना जाएगा। - कुलदीप बलाना, पूर्व प्रधान, भाकियू
कानून वापस कराने के लिए हम किसानों ने काफी मुसीबतों का सामना किया। 26 नवंबर को दिल्ली कूच के दौरान मुझे पुलिस ने धरना स्थल से उठा लिया था और बलजीत नगर चौकी में नजरबंद कर दिया था। हमने हार नहीं मानी और अब जीत हुई। - बिंटू मलिक, पूर्व उपप्रधान, भाकियू

सरकार को काफी लंबे समय बाद समझ आया कि यह कानून किसानों के लिए ठीक नहीं है। सरकार के इस फैसले से हम सभी काफी खुश हैं। इस फैसले से किसानों को राहत मिली है। यदि पहले ही यह फैसला ले लिया होता तो इतनी परेशानी नहीं होती। - सुनील दत्त,सह संयोजक,सीटू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed