फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fake documents of plot become fraud worth lakhs

Panipat News: प्लाॅट के फर्जी कागजात बना लाखों की धोखाधड़ी

Sun, 21 Jan 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 21 Jan 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Fake documents of plot become fraud worth lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। अधमी गांव निवासी एक युवक से प्लॉट का फर्जी बयाना देकर 29 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी करने वाले पांच लोगों के खिलाफ सनौली थाना पुलिस ने विभिन्न धराओं में मामला दर्ज किया है।
सनौली थाना के अंतर्गत आने वाले गांव अधमी निवासी रोहतास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके साथ गांव अधमी के दाउद अली, परवेज, मुलकी और गांव नवादा-पार के तनवीर और रिजवान ने षड़यंत्र रच एक 150 गज के प्लाॅट की फर्जी कागजात तैयार करके उससे बयाने के 29 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

पहले उससे नौ लाख रुपये लिए उसके बाद फर्जी कागजात तैयार करके उससे 20 लाख रुपये दोबारा लिए । सभी ने अधमी गांव में दाउद अली के घर पर साजिश रच कर पैसे धांधली की। रजिस्ट्री कराने को कहा गया तो वे रजिस्ट्री कराने ही नहीं आए और धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित रोहताश ने बताया कि गांव के ही दाउद ने सरपंची के चुनाव के दौरान तनवीर निवासी नवादा पार को चार लाख रुपये दिलवाए थे लेकिन तनवीर ने रुपये नहीं दिए तो दाउद ने कहा कि तनवीर का बबैल रोड छोटूराम चौक के पास मनमोहन नगर में 150 गज का प्लाट है और वह उस प्लाट का दिलवा देगा।
रोहताश ने बताया कि उसने प्लाॅट देखा तो पसंद आ गया और उसने अपनी भाभी से पांच लाख रुपये लेकर ब्याना दे दिया। तनवीर को चार लाख पहले और पांच लाख अब कुल नौ लाख का ब्याना दे दिया गया। रजिस्ट्री करवाने की छह जून की तारीख तय कर दी गई लेकिन वह तहसील में इंतजार करता रहा और तनवीर रजिस्ट्री करवाने नहीं पहुंचा।
उसके बाद दाउद व परवेज उसके पास आए कि प्लाॅट की प्रॉपर्टी आईडी और प्लाट पर 18 लाख रुपये का लोन है जिसे क्लीयर करना है। इसलिए 20 लाख रुपये दे दो। उसने उनको 18 लाख कैश और दो लाख का चेक दे दिया और रजिस्ट्री की तारीख छह सितंबर तय की। इस बार भी वे तहसील में रजिस्ट्री करवाने नहीं पहुंचा।

उसके बाद पता चला कि यह प्लाॅट तो तनवीर के भाई रिजवान के नाम है और सभी पांचों आरोपियों ने मिलकर प्लाट का फर्जी बयाना लिखवाया था। उनसे पैसे मांगे तो न ही तो पैसे दिए और धमकी भी दे दी। एसएचओ सुनील कुमार का कहना है कि पुलिस ने शनिवार को विभिन्न धाराओं के तहत दाउद, परवेज, मुलकी निवासी गांव अधमी और तनवीर व रिजवान निवासी गांव नवादा-पार के खिलाफ मामला दर्ज करके जांंच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed