फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Faced with the problem of encroachment in the markets

Panipat News: बाजारों में अतिक्रमण की समस्या से कराया रूबरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Faced with the problem of encroachment in the markets
पानीपत। शहर के बाजारों में नालों की सफाई, नालियों में जाली, बंद स्ट्रीट लाइटें और अतिक्रमण की समस्या को लेकर शुक्रवार को कई बाजारों के प्रधान निगम आयुक्त राहुल नरवाल से मिले। बाजार प्रधानों ने कहा कि निगम की ओर से बाजारों में नालों की सफाई सिर्फ बरसाती सीजन से पहले की जाती है। इसके बाद इन नालों को साफ नहीं किया जाता। जिससे बाजारों की निकासी प्रभावित हो रही है। जिस पर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि वे बाजारों के नालों की सफाई नियमित रूप से कराई जाएगी।
विज्ञापन


दुकानदारों ने दूसरी समस्या बाजार के नालों और नालियों में कूड़ा कर्कट और प्लास्टिक जाने की वजह से बाधित हो रही निकासी की समस्या रखी। उन्होंने कहा कि अगर इन नालियों पर लोहे की जाली भी लगवाई जाए तो ठप निकासी का समाधान हो सकता है। इस पर आयुक्त ने कहा कि वे लोकेशन देखकर इस काम को जल्द कराएंगे। दुकानदारों ने तीसरी समस्या बाजारों में बंद पड़ी लाइटों के संबंध में बताया। कहा कि अंधेरे की वजह से बाजारों में चोरी होने का डर बना रहता है। रात को लोगों को आने जाने में भी परेशानी होती है। आयुक्त ने कहा कि वे खुद बाजारों का दौरा करेंगे। हर प्वाइंट को चेक करवाएंगे। इसके अलावा बाजारों में बढ़ रहे अतिक्रमण की वजह से तंग हो रही गलियों पर चिंता व्यक्त की। आयुक्त ने कहा कि जल्द ही एक विशेष अभियान चलाकर इस समस्या को दूर किया जाएगा। इस मौके पर बाजार प्रधान दर्शन लाल वधवा, अनिल मदान, सुशील भराड़ा, गौरव लीखा, कृष्ण फुटेला, नरेश ढांडा, मोहनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed