{"_id":"69b32d9f05fb6ca1ff07bfdc","slug":"even-small-complaints-are-not-resolved-in-the-big-court-complainants-return-disappointed-panipat-news-c-244-1-pnp1007-153633-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बड़े दरबार में छोटी शिकायतों का भी समाधान नहीं, मायूस होकर लौटे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बड़े दरबार में छोटी शिकायतों का भी समाधान नहीं, मायूस होकर लौटे फरियादी
विज्ञापन
जनता समाधान शिविर में समस्या रखते लोग। स्रोत : सूचना विभाग
पानीपत। जनता समाधान शिविर में वीरवार को फरियादी परिवार पहचान पत्र में आय संशोधन, पुलिस विभाग, रोडवेज व पंचायत विभाग की समस्या लेकर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारी छोटी-छोटी शिकायतों का भी समाधान नहीं कर पाए। ऐसे में फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। इनमें से पांच लोग दूसरी और तीसरी बार आए थे।
जिला स्तरीय जनता समाधान वीरवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर लगाया गया। सुबह 10 बजे जनता समाधान शिविर शुरू किया। लोग इससे पहले नौ बजे ही शिकायत लेकर पहुंचना शुरू हो गए। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के सीएम के कार्यक्रम में व्यस्त होने के चलते जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण ने शिकायतें सुनीं। उनके सामने 20 लोगों ने अपनी शिकायत रखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करना है। जनता समाधान शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक ही स्थान पर सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।
डीडीपीओ राजेश शर्मा ने कहा कि पंचायत विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गांवों में मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता समाधान शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनका समाधान करने में काफी मदद मिल रही है। सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन गुलशन तलवार ने टोल प्लाजा के बस स्टॉप पर यात्रियों की सुविधा के लिए शेड बनवाने का अनुरोध किया। एक प्रार्थी ने पुलिस प्रशासन से अपनी शिकायत के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
यशपाल मलिक ने सचिवालय परिसर से वाहन चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि वे पिछले बैठक में भी शिकायत रख चुके हैं। इसका कोई समाधान नहीं हुआ है।
रमेश कुमार ने किसान आईडी बनवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वह छह महीने से किसान आईडी बनवाने के लिए चक्कर काट रहा है। उनको हर बार टाल दिया जाता है, इससे उनको परेशानी हो रही है।
सतेंद्र ने परिवार पहचान पत्र बनवाने की मांग की। उनको सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह इसके लिए दो बार चक्कर लगा चुका है।