फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Even after strictness, farmers are openly burning stubble in the field

सख्ती के बाद भी खेत में खुलेआम पराली जला रहे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Even after strictness, farmers are openly burning stubble in the field
पानीपत। प्रतिबंध के बावजूद किसान बेखौफ होकर खेतों में धान की पराली जला रहे हैं। खेतों में पराली जलाने से जहां वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, वहीं भूमि की उपजाऊ क्षमता भी कम हो रही है। सेटेलाइट से निगरानी व प्रशासन की सख्ती के बावजूद किसान लगातार खेतों में पराली जलाकर प्रदूषण फैला रहे हैं। जबकि, कृषि विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा धान की कटाई के बाद अवशेष न जलाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. वीरेद्र देव आर्य, उपनिदेशक, कृषि विभाग, पानीपत ने जानकारी देते हुए बताया कि सेटेलाइट निगरानी पर ही निर्भर बना अमलाखेत में पराली व कूड़ा जलाने पर रोकथाम के लिए सेटेलाइट से निगरानी की जा रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अभी तक पराली व कूड़ा जलाने की कुल 24 घटनाएं हुई हैं। यह सभी सेटेलाइट के जरिए पकड़ी गई हैं। इनमें से 16 किसानों को 40 हजार रुपये जुर्माना किया गया है। 4 जगह की लोकेशन में पराली जलती नहीं पाई गई जबकि 4 स्थानों पर कार्रवाई प्रक्रिया में है। जुर्माना नहीं जमा कराने पर किसानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कृषि अधिकारियों ने कर्मियों को क्षेत्र भ्रमण कर पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed