{"_id":"69236a627fb5e1a71e006d3e","slug":"even-after-48-hours-of-the-robbery-no-clue-has-been-found-about-the-criminals-panipat-news-c-244-1-pnp1012-147618-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लूट की वारदात के 48 घंटे बाद भी बदमाशों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लूट की वारदात के 48 घंटे बाद भी बदमाशों का नहीं लगा सुराग
Mon, 24 Nov 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। शहर के बीचों-बीच दुल्हन के पिता के साथ हुई लूट का 48 घंटे बाद भी पुलिस कोई ठोस सुराग नहीं तलाश पाई। थाना पुलिस और सीआईए की टीमों ने जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें बदमाश कैद तो हुए। लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की है। इसके बावजूद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।
शहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को एसडी मॉर्डन स्कूल के पास जैन मोहल्ला काली माता मंदिर के पास रहने वाले चंद्रभान वर्मा के साथ मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने लूट की थी। पीड़िता ने शहर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी बेटी की शनिवार को शादी हुई। उसका शगुन लेकर वह शुक्रवार को दिल्ली गए थे। रात को करीब आठ बजे जब वह लौटे और स्कूल के बाहर पहुंचने पर टैक्सी से उतरे तो मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाश शगुन में मिले गहने और नकदी से भरा बैग लूटकर ले गए थे। लूट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसके बाद से ही पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का रूट ट्रैक करने का प्रयास किया। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद कुटानी रोड की ओर फरार हुए थे। जहां पर उन्होंने बैग और गहनों के बॉक्स खाली कर एक खेत में फेंक दिए थे। शनिवार को पुलिस ने खाली बॉक्स एक खेत से बरामद कर लिए थे। लेकिन अभी तक पुलिस बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। थाना पुलिस और सीआईए की टीमों ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। साथ ही उन्हें फुटेज दिखाकर बदमाशों की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन अभी तक बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी। उधर, लूट की वारदात का खुलासा न होने पर परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने जल्द से जल्द वारदात का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
बदमाशों की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर कुछ सुराग लगे हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-मुकेश प्रभारी शहर थाना।