फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   eshiyan resling chaimpiyanaship mein raadhika ne jeeta svarn

एशियन रेस्लिंग चैंपियनशिप में राधिका ने जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
eshiyan resling chaimpiyanaship mein raadhika ne jeeta svarn
इसराना। पहलवान राधिका ने कजाकिस्तान में आयोजित एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में तिरंगा लहराया है। उन्होंने अंडर-23 श्रेणी में 65 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज इसराना में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा एवं 12 हरियाणा बटालियन सोनीपत की कैडेट राधिका ने अपने गांव का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। एशियन रेस्लिंग चैंपियनशिप-2022 का आयोजन 19 से 26 जून तक कजाकिस्तान में किया गया। कॉलेज के एनसीसी प्रभारी डॉ. बलिंद्र गुलिया ने बताया कि कुश्ती में स्वर्ण पदक विजेता राधिका ने इससे पूर्व फरवरी में बुल्गारिया में हुई प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। साथ ही गत वर्ष नवंबर में हुई जूनियर वैश्विक कुश्ती प्रतियोगिता के अंडर-23 वर्ग में भी कांस्य पदक जीत चुकी हैं। राधिका अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर हुईं कुश्ती प्रतियोगिताओं में 20 से ज्यादा पदक जीत चुकी हैं। स्वर्ण पदक जीतने पर एनसीसी सोनीपत से कर्नल अनुज मान, यूनिट के सीओ कर्नल अनिल यादव एवं राजकीय कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप कंधवाल ने उन्हें बधाई दी। राधिका के घर इसराना में भी परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। राधिका का लक्ष्य है कि वह ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed