{"_id":"68e6b1a7fe162ee19200b054","slug":"entry-of-four-wheelers-closed-in-insar-bazaar-from-10-am-to-8-pm-amar-bhawan-chowk-one-way-panipat-news-c-244-1-pnp1001-145198-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: इंसार बाजार में सुबह 10 से रात आठ बजे तक चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद, अमर भवन चौक वन-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: इंसार बाजार में सुबह 10 से रात आठ बजे तक चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद, अमर भवन चौक वन-वे
Thu, 09 Oct 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
बाजार प्रधानों के साथ बैठक करते पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। त्योहारी सीजन के लिए पुलिस ने इंसार समेत अन्य बाजार में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का नया एक्शन प्लान बनाया है। यह प्लान वीरवार सुबह से बाजार में लागू होगा। इंसार बाजार और इसके साथ लगते बाजार में रिक्शा, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों का सुबह 10 से रात आठ बजे तक प्रवेश बंद रहेगा। पुलिस बाजार के 17 प्रमुख रास्तों पर बैरिकेड लगाएगी।
अमर भवन चौक बाजार को वन-वे किया जाएगा। इसमें तीन प्रवेश रास्ते रहेंगे और निकासी के लिए सनौली रोड पर लगते चार रास्ते बनाए जाएंगे। सराफा बाजार में हथियार लैस कमांडो तैनात किए जाएंगे। वहीं महिला पुलिस भी तैनात की जाएंगी। धनतेरस व दिवाली के नजदीक तीनों यूनिटों का पैदल मार्च निकाला जाएगा।
शहर के बाजार में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का नया प्लान बुधवार को पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह और संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक में तय किया। इसके बाद डीएसपी यातायात सुरेश कुमार ने फिर से बाजार का मौका देखा और दुकानदारों को बेहतर व्यवस्था में सहयोग की मांग की। उन्होंने कहा कि दुकान और शोरूम पर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इनमें फोटो के साथ किसी की आवाज भी सुनी जा सके। अब तक लगे सीसीटीवी कैमरे इतनी गुणवत्ता के नहीं हैं। ऐसे में किसी संदिग्ध की पहचान करना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
ऑड-ईवन फार्मूला रहेगा जारी
डीएसपी यातायात ने कहा कि शहर में ऑड-ईवन फार्मूला लगातार जारी रहेगा। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शनलाल वधवा और महासचिव गौरव लीखा ने कहा कि ऑड-ईवन केवल जीटी रोड पर ही लागू है। ऐसे में रिक्शा और ई-रिक्शा चालकों ने बाजार से रूट बना लिए हैं। इनके चलते बाजार में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। एसपी ने कहा कि बाजार में कोई रेहड़ी, रिक्शा या ई-रिक्शा मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाजार में 10 राइडर लगातार गश्त करेंगी। महिला व पुरुष जवानों को भीड़भाड़ के क्षेत्र में तैनात किया जाएगा। सराफा बाजार के आसपास कमांडो की दो टीम तैनात की जाएंगी। वे सब हथियारों से लैस होंगे। मॉडल टाउन के दुकानदारों ने कहा कि बाइकर्स रातभर पटाखे चलाते हैं। एसपी ने थाना मॉडल टाउन प्रभारी जगमिंद्र को ऐसे बाइकर पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। मौके पर मंडल के चेयरमैन अनिल मदान, सुशील भराड़ा, संजय वर्मा, प्रीतपाल, मोहित, मीनाक्षी खन्ना, निशांत सोनी, सागन खेतरपाल, कर्मचंद,महेंद्र हुड़िया व चंद्र सहगल मौजूद रहे।
कूड़ा उठान रात या सुबह होगा
बाजार में सुबह 10 से रात आठ बजे तक इंसार बाजार और इसके साथ लगते बाजार में रिक्शा और ई-रिक्शा का प्रवेश बंद रहेगा। दुकानदार इसके बाद ही अपना सामान ला व ले जा सकेंगे। वहीं नगर निगम की कूड़ा उठान की गाड़ी व ट्रैक्टर-ट्रॉली पर भी नियम लागू रहेगा। पानी आपूर्ति करने वाली गाड़ियों पर भी यह नियम रहेगा। इन लोगों को छूट के समय अपना कार्य करना होगा। इसके बाद बाजार में मिलने पर चालान किया जाएंगा।
यहां लगाए जाएंगे बैरिकेड
बाजार में 17 स्थानों पर बैरिकेड लगाए जाएंगे। इनमें इंसार बाजार लालबत्ती चौक, पालिका बाजार, जीटी रोड गुरुद्वारा, चौड़ा बाजार, इंदिरा बाजार, सलारजंग गेट, अघी स्टोर की गली, शाह मार्केट, हलवाई हट्टा, पचरंगा बाजार, आरबीएल कट, एसडी कॉलेज रोड, अमर भवन चौक, पशु अस्पताल, दिल्ली जूस कॉर्नर व खेल बाजार में होंगे।
अमर भवन चौक से तीन स्थानों से वाहन चालक कर सकेंगे प्रवेश
डीएसपी सुरेश कुमार सैनी ने वन-वे के लिए बुधवार को बैठक के बाद बाजार का दौरा किया। वन-वे कॉमर्शियल और लोडिंग वाहनों के लिए होगा। अमर भवन चौक से तीन स्थानों से वाहन चालक प्रवेश कर सकेंगे। पहला प्रवेश जीटी रोड गुरुद्वारा रोड से पंचरंगा बाजार सर्कुलर रोड से होते हुए अमर भवन चौक पर जा सकेंगे। वहीं एसडी कॉलेज रोड से होकर अमर भवन चौक पर पहुंच सकेंगे। पशु अस्पताल रोड से अमर भवन चौक तक जा सकेंगे। इसी तरह निकासी के लिए चार प्वाइंट बनाए हैं। अमर भवन चौक से दिल्ली जूस कॉर्नर से सनौली रोड पर आ सकेंगे। दूसरा प्वाइंट सेठी चौक से दाएं मुड़कर मस्जिद वाली गली से सनौली रोड पर बाहर आ सकेंगे। तीसरा कमल फर्नीचर की गली से सनौली रोड और राजपूताना बाजार, गुड़मंडी से होते हुए हलवाई हट्टे से ठठेरा बाजार से होकर बाहर निकल सकेंगे।