फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Entrepreneurs asked for ZLD, boiler and textile park

Panipat News: उद्यमियों ने मांगा जेडएलडी, बॉयलर व टेक्सटाइल पार्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs asked for ZLD, boiler and textile park
पानीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 2025-26 के राज्य बजट पर उद्यमियों के साथ रायशुमारी को लेकर उद्योग मंत्री नरबीर सिंह और इस विभाग से जुड़े आला अधिकारियों के साथ वीरवार को पानीपत पहुंचे। जिला सचिवालय के प्रथम तल पर करीब एक घंटे देरी से शुरू बैठक करीब डेढ़ घंटे चली।
विज्ञापन

इस दौरान उद्यमियों ने पानीपत में जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (जेडएलडी) कॉमन बॉयलर और करीब 25 एकड़ में टेक्सटाइल पार्क समेत 18 प्रमुख विषयों को रखा। इनके अलावा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने करीब 100 मांग सीएम को सौंपी। मुख्यमंत्री ने बजट में उद्यमियों के लिए बहुत कुछ शामिल करने का भरोसा दिया। सीएम ने समस्याओं के समाधान के लिए उद्यमियों को ड्राफ्ट बनाकर चंडीगढ़ लाने की बात कही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पानीपत में कपड़ा उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक वीरवार सुबह 11 बजे तय थी। सीएम दिल्ली और अन्य जगह कार्यक्रम में व्यस्त रहे। वे करीब एक घंटे की देरी से पहुंचे। उन्होंने कपड़ा उद्योग जगत के उद्यमियों के साथ खुलकर बात की और उनके सुझाव लेकर आगामी बजट में शामिल करने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्यमी अपने सुझाव सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल या लिखित रूप से भी दे सकते हैं। उन सुझावों के आधार पर प्रदेश को सामाजिक आधारभूत ढांचे और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बजट में नई योजना बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार का बजट उम्मीदों से भरा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडलूम एक्सपोर्टर मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के प्रधान रमेश वर्मा ने बताया कि पानीपत विश्व पटल पर चीन को चुनौती दे रहा है लेकिन अपने ही शहर, देश में चीन की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। यहां आयात ड्यूटी कम होने से चीन से सस्ते उत्पाद आ जाते हैं। ऐसे में पानीपत के उत्पाद अपने ही बाजार में पिछड़ जाते हैं। सरकार को आयात ड्यूटी को बढ़ाना चाहिए।
बिजली, स्कूल और डिस्पेंसरी की रखी मांग ः इंडस्ट्रियल एस्टेट एसोसिएशन सेक्टर-29-ए के प्रधान श्रीभगवान अग्रवाल ने आठ मांगों का मांगपत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि पानीपत के उद्योग को 24 घंटे बिजली चाहिए। वे लंबे समय से इसकी मांग उठा रहे हैं। बिजली के अघोषित कटों से उद्यमियों को बड़ा नुकसान होता है। ग्रैप लागू होने के बाद तो जेनरेटर चला नहीं सकते। ऐसे में बिजली निर्बाध दी जाएं। चारों मुख्य औद्योगिक सेक्टरों में डिस्पेंसरी व जन औषणी केंद्र बनाया जाए। यहां इसके लिए करीब पौने दो एकड़ जमीन भी है। सेक्टर-29 में सीईटीपी के चालू होने के बाद भी सीवर ओवरफ्लो हैं। इसका स्थानीय समाधान किया जाएं।
टेक्सटाइल पार्क पर विधायक का मिला समर्थन ःहरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन विनोद धमीजा ने जेडएलडी, कॉमन बॉयलर और टेक्सटाइल पार्क की मांग रखी। इसके कुराड़ क्षेत्र की फैक्ट्रियों को फ्री जोन में शामिल करने की मांग की। सीएम ने कहा कि रिफाइनरी रोड पर सवा चार एकड़ में टेक्सटाइल पार्क दिया गया है। उद्यमियों ने इसको छोटा बताया। विधायक प्रमोद विज ने इसका समर्थन किया। यह कम से कम 25 एकड़ में होना चाहिए।

बजट अभिभाषण को सुनें ः मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वित्त मंत्री के रूप में फरवरी माह में बजट प्रस्तुत करेंगे। उस दिन वे उनका अभिभाषण अवश्य सुनें। इसमें कई अहम विषय उनसे संबंधित होंगे। इस अवसर पर विधायक प्रमोद विज, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह, स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक अंशज सिंह, उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया और पूर्व सांसद संजय भाटिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed