{"_id":"683a1d1060ee0ec0330bf1ad","slug":"entered-the-house-and-molested-and-beat-up-the-minor-panipat-news-c-244-1-pnp1001-137827-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: घर में घुसकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: घर में घुसकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनी बाग के अंतर्गत सनौली रोड स्थित एक कॉलोनी में एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की गई। उसने विरोध किया तो आरोपी ने बाल पकड़कर मारपीट की और अपहरण कर ले जाने की धमकी दी। थाना चांदनी बाग पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह सब्जी बेचती है और 27 मई को मंडी में सब्जी खरीदने गई थी। वह वापस आई तो उसकी नाबालिग लड़की उसको देखकर रोने लगी। उसने पूछने पर बताया कि 11:30 से 12:30 के बीच में सोनीपत के मुरथल का प्रदीप उर्फ हैप्पी घर आया था। उसने उसके साथ छेड़खाड़ की। उसने विरोध किया तो उसके बाल पकड़कर खींच दिए और उसके साथ बहुत ज्यादा मारपीट की। उसे अपने साथ ले जाने लगा और न चलने पर उठाकर ले जाने की धमकी दी। उसने शोर मचाया तो वह घर से भाग गया। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना चांदनी बाग पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी महिला उप निरीक्षक दर्शना ने बताया कि इसमें बीएनएस की धारा 333, 115(2), 74 और आठ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।