फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ended life by drinking acid 8 years after a love marriage.

Panipat News: प्रेम विवाह के 8 साल बाद तेजाब पीकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Ended life by drinking acid 8 years after a love marriage.
नेहा का फाइल फोटो। परिजन - फोटो : samvad
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना तहसील कैंप क्षेत्र की वधावाराम कॉलोनी में प्रेम विवाह के आठ साल बाद नेहा (29) ने तेजाब पीकर जान दे दी। मायका पक्ष ने पति गौरव पर शराब के नशे में मारपीट और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
वधावाराम कॉलोनी निवासी सोनिया ने बताया कि उसकी बहन नेहा ने करीब आठ साल पहले इसी कॉलोनी के रहने वाले गौरव से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बेटे हैं, जिनमें एक की उम्र छह साल और दूसरे की ढाई साल है। गौरव वेल्डिंग का काम करता है।
विज्ञापन

सोनिया का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही गौरव नेहा के साथ मारपीट करने लगा था। कई बार शिकायत करने के बाद भी दोनों परिवारों ने समझौता कराकर मामला शांत कर दिया। आरोप है कि पिछले कुछ समय से गौरव शराब के नशे में नेहा के साथ अधिक मारपीट करने लगा था। परेशान होकर मंगलवार दोपहर नेहा ने घर में रखा तेजाब पी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। नेहा की हालत गंभीर थी, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मायका पक्ष ने पति गौरव के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।
थाना तहसील कैंप प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि पति गौरव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गौरव की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

बड़े बेटे को स्कूल और छोटे को आंगनबाड़ी छोड़कर गई थी नेहा
गौरव ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को नेहा से विवाद हुआ था। इसके बाद वह काम पर चला गया। उसने बताया कि नेहा पहले बड़े बेटे को स्कूल छोड़ने गई थी और बाद में छोटे बेटे को आंगनबाड़ी में छोड़कर आई थी। गौरव का कहना है कि नेहा की पहले भी शादी हो चुकी थी और उसके पहली शादी से बच्चे थे। वह उनसे बातचीत करती थी। वहीं, नेहा घरों में काम करने के लिए भी जाती थी।


पति से अलग रहने की करती थी बात
सोनिया ने बताया कि नेहा पति की मारपीट से परेशान थी और कई बार उससे अलग रहने की बात कह चुकी थी। उन्होंने बताया कि पहले भी एक बार थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed