{"_id":"6ace9db36565b0c2960a781d","slug":"encroachment-on-cd-plant-land-in-binjhaul-corporation-demolishes-15-rooms-panipat-news-c-244-1-pnp1001-165965-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बिंझौल में सी एंड डी प्लांट की जमीन पर कब्जा, निगम ने ढहाए 15 कमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बिंझौल में सी एंड डी प्लांट की जमीन पर कब्जा, निगम ने ढहाए 15 कमरे
विज्ञापन
बिंझौल में अवैध निर्माण हटाते निगम की टीम। स्रोत : निगम
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। बिंझौल गांव में सी एंड डी (कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन) वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट के लिए चिन्हित की गई नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर लिया। संबंधित व्यक्ति ने दो कमरों की मंजूरी ली थी और अवैध रूप से 15 कमरे बनाए दिए।
नगर निगम ने मंगलवार को पुलिस बल और जेसीबी की मदद से जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए 15 कमरों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। निगम अधिकारियों ने सख्त हिदायत दी है कि यदि दोबारा किसी ने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम ने शहर में जगह-जगह पड़े बिल्डिंग मेटेरियल और मलबे को उठवाकर बिंझौल स्थित इस स्थान पर एकत्रित करने और सी एंड डी प्लांट लगाने की योजना बनाई है। यह प्लांट बीते कई वर्षों से अधर में लटका हुआ है। जमीन की देखरेख और सुरक्षा के उद्देश्य से नगर निगम ने एक स्थानीय व्यक्ति को वहां अस्थायी रूप से केवल दो कमरे बनाने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
निगम की इस ढील का फायदा उठाते हुए उक्त व्यक्ति ने अनुमति की आड़ में पूरी जमीन पर अवैध निर्माण करते हुए एक-एक करके 15 कमरे खड़े कर दिए। जब इस बड़े अवैध कब्जे की सूचना नगर निगम के उच्च अधिकारियों तक पहुंची, तो प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
एक्सईएन गोपाल कलावत ने बताया कि सरकारी जमीन पर किसी भी कीमत पर अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सी एंड डी प्लांट की जमीन को पूरी तरह से कब्जा मुक्त करा लिया गया है और निगम जल्द ही इस दिशा में आगे की कार्रवाई पूरी करेगा।