फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Employees did not come even after being called twice, woman gave birth to a girl child in e-rickshaw after emergency

दो बार बुलाने पर भी नहीं आए कर्मचारी, महिला ने इमरजेंसी के बाद ई रिक्शा में दिया बच्ची को जन्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Employees did not come even after being called twice, woman gave birth to a girl child in e-rickshaw after emergency
Employees did not come even after being called twice, woman gave birth to a girl child in e-rickshaw after emergency - फोटो : Panipat
पानीपत। सिविल अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही फिर सामने आई है। वीरवार को दोपहर साढ़े तीन बजे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर ई-रिक्शा में ही एक गर्भवती ने बच्ची को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि इमरजेंसी के बाहर पहुंचते ही स्टाफ नर्सों एवं कर्मचारियों को बुलाने गए लेकिन वे नहीं आए। प्रसूता दर्द से बिलखने लगी तो स्टाफ नर्स बाहर आई और ई रिक्शा के चारों ओर चादर लगाकर डिलीवरी कराई गई।
विज्ञापन

जच्चा बच्चा की हालत फिलहाल स्थिर है। दोनों को लेबर वार्ड में शिफ्ट किया गया है वहीं इस मामले में पीएमओ ने कर्मचारियों के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं। किशनपुरा निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी संध्या नौ माह की गर्भवती थी। वीरवार दोपहर को प्रसव पीड़ा होने पर उसे ई-रिक्शा में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। उनका पड़ोसी अंशु इमरजेंसी वार्ड और लेबर वार्ड में दो बार स्टाफ नर्सों एवं कर्मचारियों को बुलाने गया। कर्मचारी उसे इधर उधर भेजते रहे। करीब 15 मिनट तक संध्या ई-रिक्शा में ही प्रसव पीड़ा से बिलखती रही। उन्होंने इमरजेंसी के बाहर शोर मचाया तो दो स्टाफ नर्स चादर लेकर बाहर आईं। ई-रिक्शा के चारों ओर चादर लगाकर संध्या की डिलीवरी कराई गई। इस दौरान संध्या बेहोश हो गई। संध्या ने बच्ची को जन्म दिया है। उनकी मांग है कि अस्पताल में कर्मचारियों पर सख्ती की जाए। ऐसी लापरवाही किसी प्रसूता की जान भी ले सकती है। सरकारी स्टाफ की इस लापरवाही के कारण ही लोग यहां आने से डरते हैं।
विज्ञापन

मामले की जांच होगी, दोषी मिलने पर कार्रवाई निश्चित : पीएमओ
मामला उनके संज्ञान में आया है। जांच की जाएगी कि उस वक्त लेबर वार्ड एवं इमरजेंसी में किसकी ड्यूटी थी। महिला के परिजनों से भी जानकारी ली जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजीव ग्रोवर, पीएमओ, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed