फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Employees demonstrated demanding reinstatement of employees

Panipat News: कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Employees demonstrated demanding reinstatement of employees
पानीपत। सफाई एजेंसिंयों में लगे सफाई कर्मचारियों को हटाने के विरोध में मंगलवार को निगम कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले निगम कर्मचारी पैदल मार्च करते हुए सचिवालय पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने डीसी के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें ठेकेदार द्वारा हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने और उनका बकाया वेतन दिलाने की गुहार लगाई। दूसरी ओर कर्मचारी यूनियन ने जिला और निगम प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया कि अगर उनकी मांगें न मानी गईं तो वे ठेकेदार के कर्मचारियों के साथ मिलकर हड़ताल करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी निगम और जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि पहले ठेकेदार के कर्मचारियों को हटा दिया जाता है। इसके बाद निगम अधिकारी उन्हें वापस काम पर रखने के नाम पर पैसे मांगते हैं। पैसे देने के बाद उन्हें वापस काम पर रखा जाता है। इस प्रकार कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। कर्मचारियों ने डीसी से मांग की है कि कर्मचारियों की इन समस्याओं का दो दिन में समाधान करवाएं। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन प्रधान सुभाष चंडालिया ने की। मौके पर चरण सिंह, संजय, बलराज, बलवान सिंह, राजेंद्र व रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed