फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Emphasis on strengthening the mental health of adolescents

Panipat News: किशोरों का मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ रखने पर जोर

Thu, 09 Oct 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 09 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening the mental health of adolescents
पानीपत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को पानीपत खंड के वरिष्ठ माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों के प्रत्येक स्कूल से दो-दो शिक्षकों के लिए किशोर शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को किशोरों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में एचआईवी एड्स की रोकथाम एवं बचाव से संबंधित इंटरैक्टिव सत्र और कार्यशालाओं के माध्यम से शिक्षकों को विद्यार्थियों के साथ बेहतर संवाद और मार्गदर्शन के लिए सशक्त बनाया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ डायट प्राचार्य सुभाष चंद्र भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मनोविज्ञान के सहायक प्रोफेसर तकदीर सिंह ने कहा कि किशोर शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं सुदृढ़ होना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण सिविल अस्पताल से आए डीएएचओ डॉ. मनीषा व आईसीटीसी काउंसलर रविंदर कुमार ने दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed