फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electricity theft caught in 122 places, fined 48 lakhs

स्पेशल ड्राइव चला निगम ने पकड़ी 122 बिजली चोरी, 48 लाख का लगाया जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft caught in 122 places, fined 48 lakhs
बिजली निगम पानीपत की सभी सब डिविजनों ने बिजली चोरी पकड़ने के लिए अपने अपने अधिकार क्षेत्रों में शनिवार सुबह 4 बजे एक स्पेशल अभियान चलाया। इसमें 122 जगहों से बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली चोरी में घरेेलू व कमर्शियल कनेक्शन तक पकड़े गए। इन पर 322 किलोवाट को लोड चलता मिला। इसकी एवज में इन पर करीब 48 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा निगम ने गांव कुटानी, ज्वाहरा और जाटल में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं भी सुनी। इसके अलावा उपभोक्ताओं को गलत बिल न मिले इसके लिए मीटर रीडरों को प्रशिक्षण देने का काम भी किया गया।
विज्ञापन

बिजली निगम के एसई एसएस ढुल ने बताया कि जिले में कई जगहों पर निगम को ज्यादा लाइन लॉस हो रहा था। इसके लिए उन्होंने निगम के सभी सब डिविजनों को संबंधित एरिया में जाकर बिजली चोरी पकड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि निगम ने जिले के तीन गांव में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं भी सुनी। इनमें ज्यादातर समस्याएं गलत बिजली बिल से संबंधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed